Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: भूतेश्वर से स्टेट बैंक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई

by Tarun Bhardwaj • May 16, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर शनिवार को नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई भूतेश्वर चौराहे से स्टेट बैंक तक की गई, जहां अवैध पार्किंग और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई गई।

अभियान में नगर निगम की टीम, यातायात पुलिस और प्रवर्तन दल शामिल रहे। टीम ने सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। कई वाहनों को मौके से हटवाया गया। इसके अलावा दुकानों के बाहर रखा सामान, अस्थायी टीन शेड और सड़क तक फैले अतिक्रमण को भी हटाया गया।

अभियान के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कई दुकानदार जल्दबाजी में अपना सामान हटाते नजर आए, जबकि वाहन मालिकों में भी हड़कंप मचा रहा। नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण या अवैध पार्किंग मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि शहर में लगातार जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। नगर निगम की ओर से पहले जागरूकता अभियान भी चलाया गया था, लेकिन बार-बार नियमों का उल्लंघन होने के कारण अब सख्ती बरती जा रही है। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vicky Kaushal के 38वें जन्मदिन पर पिता Shyam Kaushal ने लिखा भावुक पोस्ट; बोले— ‘खुशनसीब हूँ जो तुम्हारे जैसा बेटा मिला’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी