Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण; एडीएम और सीएमओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Tarun Bhardwaj • May 24, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को एडीएम प्रशासन एवं सीएमओ द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त की स्थिति, साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि ब्लड बैंक की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ब्लड बैंक में 58 यूनिट रक्त सुरक्षित रखा गया है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

सीएमओ ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी ब्लड ग्रुप का रक्त उपलब्ध मिला। ऐसे में ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहना बेहद जरूरी है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी की वजह से फिलहाल रक्तदान शिविर आयोजित नहीं किए जा रहे हैं।

डॉ. रितु रंजन ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। निरीक्षण के दौरान महिला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल पोरवाल, डॉ. अमन कुमार, श्रीमती सुशीला शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: LSG vs PBKS मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान; ऋषभ पंत को बताया IPL के इतिहास का दूसरा सबसे खराब कप्तान

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में दिखा डेविड धवन का पुराना रंग BJP से इस्तीफा देने के बाद पूर्व IPS के. अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का एलान RBI रेपो रेट लगातार तीसरी बार 5.25% पर स्थिर मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च