Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीज़ल में बढ़ोत्तरी के बाद CNG भी अब ₹2 महंगी; 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

by Tarun Bhardwaj • May 26, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते सैन्य तनाव और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए ताज़ा हमलों का सीधा और करारा असर अब भारत के आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार की सुबह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सीएनजी के दाम में सीधा 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे ठीक दो दिन पहले यानी शनिवार को ही सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई थी। इस लगातार हो रही बढ़ोतरी से दिल्ली-एनसीआर के लाखों वाहन चालक और रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग पूरी तरह बेहाल हैं।

 10 दिनों में ₹6 की भारी तेजी

वैश्विक ऊर्जा बाजार में मचे हाहाकार के बीच 15 मई से लेकर अब तक यानी महज 10-11 दिनों के भीतर ही सीएनजी के दाम चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 15 मई को 2 रुपये प्रति किलो, 17 मई को 1 रुपये प्रति किलो, 23 मई शनिवार को 1 रुपये प्रति किलो और फिर 26 मई मंगलवार को 2 रुपये प्रति किलो की नई बढ़ोतरी की गई है। इस प्रकार बीते 10 दिनों के भीतर ही सीएनजी कुल 6 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में भी चौथी बार वृद्धि की गई थी, जिसके चलते बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इन हालातों को देखते हुए जानकारों का साफ कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस तरह की उथल-पुथल मची है, उसे देखकर यही लगता है कि महंगाई की यह पिक्चर अभी बाकी है।

दिल्ली-NCR में आज से लागू हुईं नई कीमतें

मंगलवार सुबह से लागू हुई इस नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों में सीएनजी के नए रेट प्रभावी हो गए हैं, जिसके तहत अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसी के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को अब 91.70 रुपये प्रति किलो के भाव से भुगतान करना होगा, जबकि गुरुग्राम में यह दर 88.12 रुपये प्रति किलो और फरीदाबाद में 89.30 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

मथुरा में भी बढ़े दाम

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अब धर्मनगरी मथुरा में भी सीएनजी के दामों में 2 रुपये प्रति किलो की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह से लागू हुई इस नई वृद्धि के बाद वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय हो गया है।

वैश्विक बाजार और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते बीते 10 दिनों के भीतर सीएनजी की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है, जिसके कारण अब तक सीएनजी के दाम कुल 6 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के भी महंगे होने से मथुरा में ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहनों का सफर महंगा होने की पूरी आशंका है।

रसोई से लेकर सफर तक बढ़ेगा बोझ

ईंधन के दामों में इस कदर हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी के बजट पर पड़ना तय है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था (बसों, ऑटो-रिक्शा और ओला-उबर जैसी टैक्सियों) का एक बहुत बड़ा हिस्सा पूरी तरह सीएनजी पर निर्भर है। ऐसे में दैनिक किराया बढ़ना तय माना जा रहा है, जिससे आम नौकरीपेशा लोगों का सफर बेहद महंगा हो जाएगा।

इसके अलावा, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के महंगे होने से माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन) की लागत में भारी इजाफा होगा। आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से फल, सब्जियां, दूध और अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं महंगी हो जाएंगी, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: मथुरा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; चोरी की 3 बाइक व अवैध तमंचे बरामद

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत