यूनिक समय, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दुनिया से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस (MI) का रिश्ता अब पूरी तरह टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) की एक विस्फोटक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2026 के बेहद निराशाजनक और खराब सीजन के बाद हार्दिक पंड्या मानसिक रूप से पूरी तरह थक चुके हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस को अलविदा कहने का मन बना लिया है। 32 वर्षीय हार्दिक ने टूर्नामेंट के बीच में ही मुंबई इंडियंस के टॉप मैनेजमेंट को अपने इस बड़े फैसले की जानकारी दे दी थी। फैंस की हूटिंग और मानसिक दबाव ने भीतर से तोड़ा सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पंड्या सिर्फ टीम के खराब नतीजों से ही परेशान नहीं थे, बल्कि पिछले दो सीजन से उन पर बना लगातार मानसिक दबाव और फैंस की बेरुखी ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया था। याद दिला दें कि जब हार्दिक ने रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी, तभी से फैंस उनसे नाराज चल रहे थे। मैदान पर लगातार उनके खिलाफ हूटिंग की जा रही थी। हालांकि, बाहर से हार्दिक खुद को मुस्कुराते हुए मजबूत दिखाते रहे, लेकिन अंदर ही अंदर यह सब उन पर गहरा मानसिक असर डाल रहा था। इसके अलावा, पीठ की पुरानी चोट भी उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। ड्रेसिंग रूम का बिखराव और सीनियर खिलाड़ियों का असहयोग पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2021 में जिस खुशनुमा माहौल को छोड़कर हार्दिक गुजरात टाइटंस में गए थे, 2024 में वापसी के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस का वैसा ड्रेसिंग रूम नहीं मिला। टीम के कई सीनियर खिलाड़ी कप्तानी के फैसले को लेकर एक राय पर नहीं थे। आईपीएल के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, "जब टीम में हर कोई अलग-अलग दिशा में सोचने लगे, तो कप्तान के लिए मैदान और ड्रेसिंग रूम दोनों को संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है। हार्दिक इस बात से भी काफी आहत थे कि जिन सीनियर खिलाड़ियों ने भारतीय राष्ट्रीय टीम में खेलते समय उनसे 100 प्रतिशत कमिटमेंट की उम्मीद की, वही सीनियर खिलाड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी में उनके नेतृत्व के दौरान उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े दिखाई नहीं दिए।" प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही लिया फैसला आईपीएल 2026 के इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बहुत पहले ही बाहर हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की बची-कुची उम्मीदें भी खत्म हुईं, हार्दिक पंड्या और फ्रेंचाइजी के बीच आपसी सहमति से अलग होने (म्यूचुअल पार्टिंग) पर औपचारिक बातचीत शुरू हो गई। हार्दिक ने साफ कर दिया है कि वह अगले सीजन में किसी भी कीमत पर पलटन (MI) का हिस्सा नहीं रहेंगे। अब आगे क्या करेंगे हार्दिक? हार्दिक पंड्या के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हार्दिक का अगला कदम क्या होगा? क्या वह आईपीएल के अगले सीजन से पहले किसी दूसरी टीम के साथ ट्रेड होंगे या फिर सीधे मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के मंच पर उतरेंगे? हालांकि, अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है। दूसरी तरफ, हार्दिक के अचानक हटने से मुंबई इंडियंस के सामने कप्तानी का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शॉर्ट टर्म के लिए टीम के पास सबसे मजबूत और अनुभवी विकल्प के रूप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाया है। वहीं, अगर फ्रेंचाइजी भविष्य की ओर देखती है, तो युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को नया कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं भी तेजी से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: बरसाना में राधारानी रोप-वे पर गार्ड्स की गुंडागर्दी; मासूम बच्चों के सामने पिता को बेरहमी से पीटा [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]