यूनिक समय, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। टेक जगत में ओपनएआई (OpenAI) के चैटजीपीटी (ChatGPT) को कड़ी टक्कर देने वाले एंथ्रोपिक (Anthropic) कंपनी का एडवांस एआई प्लेटफॉर्म 'क्लोड' (Claude AI) वैश्विक स्तर पर क्रैश हो गया है। भारत समेत दुनियाभर के हजारों-लाखों यूजर्स इस समय क्लोड एआई की सर्विसेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इस खराबी के कारण ऐप, वेबसाइट और चैटबॉट सर्विस पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी के बाद कंपनी ने खुद आधिकारिक तौर पर इस आउटेज को कंफर्म कर दिया है। लॉग-इन करने पर आ रहा 'Failed Response' का एरर प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जून को दोपहर के समय अचानक क्लोड एआई की सर्विस में यह बड़ी तकनीकी दिक्कत आई। सबसे पहले यूजर्स को चैट के दौरान 'Failed Response' का एरर रिसीव हुआ। इसके बाद रिस्पॉन्स लोड होने में सामान्य से बहुत ज्यादा समय लगने लगा और देखते ही देखते पूरा प्लेटफॉर्म ठप हो गया। इस आउटेज के बाद परेशान यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) और आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) पर इसकी शिकायतें दर्ज करना शुरू कर दिया। अकेले भारत में ही अब तक 200 से अधिक लोगों ने क्लोड एआई में आई इस समस्या को लेकर रिपोर्ट किया है। ज्यादातर यूजर्स को क्लोड चैट (Claude Chat) का इस्तेमाल करने में गंभीर समस्या आ रही है। सिर्फ चैट ही नहीं, Claude API और Code टूल भी हुए प्रभावित एंथ्रोपिक ने बाद में स्थिति को स्पष्ट करते हुए यूजर्स को आ रही समस्या को स्वीकार किया और बताया कि यह आउटेज सिर्फ आम चैट तक सीमित नहीं है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिपोर्ट करते हुए बताया कि क्लोड एआई (Claude AI) के साथ-साथ डेवलपर्स के काम आने वाले Claude Console, Claude API और हाल ही में आए Claude Code टूल्स को भी एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि इस गंभीर मामले को एस्केलेट कर दिया गया है। कंपनी की कोर इंजीनियर्स की टीम इस तकनीकी खराबी की बारीकी से जांच कर रही है और इसे जल्द से जल्द फिक्स करने (सुधारने) के प्रयास में जुटी है। एंथ्रोपिक ने दावा किया है कि जल्द ही क्लोड एआई की सभी सेवाएं सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएंगी। क्या है Claude AI और क्यों मची है इसके ठप होने से खलबली? जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'Claude AI' दुनिया के सबसे एडवांस और लोकप्रिय एआई टूल्स में से एक है। एंथ्रोपिक कंपनी का यह टूल यूजर्स को जटिल से जटिल कोड लिखने, गहन रिसर्च करने और बड़े से बड़े दस्तावेजों (Documents) को पल भर में एनालाइज करने में मदद करता है। यह अपनी सटीक कोडिंग क्षमताओं के लिए टेक वर्ल्ड में बेहद मशहूर है। यही वजह है कि इस टूल का इस्तेमाल मुख्य रूप से दुनिया भर के स्टूडेंट्स, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, बड़े बिजनेस और रिसर्चर्स अपनी डेली लाइफ में करते हैं। ऐसे में इसके अचानक ठप होने से तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम पूरी तरह से रुक गए हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]