Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग से 20 लोगों की दर्दनाक मौत, 37 घायल; विदेशी नागरिकों के फंसे होने की आशंका

by Tarun Bhardwaj • June 3, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से इस वक्त की एक बेहद दुखद, रूह कंपाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार की सुबह मालवीय नगर के हौजरानी स्थित ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरी दिल्ली को हिलाकर रख दिया है। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रेस्टोरेंट के बेसमेंट से भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस की टीम को बुधवार सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले रेस्टोरेंट के बेसमेंट से लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते इसने पूरी बहुमंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही इमारत में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल और रेस्क्यू टीम ने बेसमेंट व अन्य मंजिलों से गंभीर हालत में लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इस हादसे में झुलसे 37 घायलों को तुरंत पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विधायक सोमनाथ भारती बोले—विदेशी नागरिकों के फंसे होने की आशंका

आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस भयावह घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र हौज रानी की एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे यह भीषण आग लगी।

विधायक ने बड़े पैमाने पर हताहतों की आशंका जताते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि इस इमारत में मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी (विदेशी) नागरिक फंसे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि राहत और बचाव कार्य के दौरान भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया गहरा दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दिल दहला देने वाले अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए (DDMA) और कैट्स (CATS) एम्बुलेंस सर्विस सहित सभी आपातकालीन एजेंसियों को तुरंत काम पर लगा दिया गया था, जिनकी तत्परता से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीएम ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है और पीड़ित परिवारों को हर जरूरी मेडिकल सहायता और मदद दी जा रही है।

राजधानी दिल्ली में इस तरह का यह कोई पहला बड़ा अग्निकांड नहीं है। इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली के इतिहास में हुए उपहार सिनेमा कांड, मुंडका अग्निकांड और बवाना जैसे बड़े हादसों की दर्दनाक यादों को ताजा कर दिया है। गौर करने वाली बात यह भी है कि यह भीषण हादसा दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण एक इमारत ढहने की घटना के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें दस लोग घायल हुए थे। इस बैक-टू-बैक हादसों ने राष्ट्रीय राजधानी में इमारतों की फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Patna News: खान सर की कोचिंग ‘खान जीएस रिसर्च सेंटर’ पर देर रात हमला; अगले आदेश तक संस्थान बंद

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत