Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mansi Murder Case: 3 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर लाश पर रख दिया था सीमेंट का पिलर; आरोपी गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • June 6, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संदना थाना क्षेत्र से लापता बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी का कंकाल लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) इलाके के एक जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कामयाबी मृतका के प्रेमी और मुख्य आरोपी शिवम की निशानदेही पर हासिल की। कंकाल पूरी तरह सड़ चुका था, जिसकी शिनाख्त मानसी के परिजनों ने उसके कपड़ों और चप्पलों को देखकर की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतका मानसी 3 महीने की गर्भवती थी और आरोपी शिवम ने शादी का दबाव बनाए जाने से पीछा छुड़ाने के लिए इस खौफनाक हत्याकांड की पूरी स्क्रिप्ट पहले ही लिख दी थी।

शादी का झांसा देकर लखनऊ बुलाया

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शिवम ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना से पर्दा उठाया है। शिवम और मानसी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच जब मानसी गर्भवती हो गई, तो वह शिवम पर लगातार शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाने लगी। शिवम उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

बीते 25 मई 2026 को मानसी जब अपने कॉलेज में प्रैक्टिकल एग्जाम देने गई थी, तभी शिवम ने उसे शादी करने का झांसा देकर सिधौली बुलाया और वहां से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में किसान पथ के पास एक सुनसान जंगल में ले गया। शातिर आरोपी पकड़े जाने के डर से अपना मोबाइल पहले ही लखनऊ में कहीं छोड़ आया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। जंगल में दोनों के बीच शादी को लेकर फिर विवाद हुआ, जिसके बाद शिवम ने बेरहमी से मानसी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य और पहचान मिटाने के उद्देश्य से क्रूर आरोपी ने मृतका के गले पर सीमेंट का एक भारी पिलर रख दिया और वहां से फरार हो गया।

साक्ष्य जुटाने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को उस समय एक और बड़ी सफलता मिली, जब मुख्य आरोपी शिवम और पुलिस के बीच संदना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस टीम आरोपी शिवम को हिरासत में लेकर ग्राम रामपुर मढ़िया के पास घटना से जुड़े साक्ष्य और सबूत बरामद करने गई थी।

इसी दौरान आरोपी शिवम ने शौच जाने का बहाना बनाया और अचानक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई (एनकाउंटर) में आरोपी शिवम के पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी मानसी

गौरतलब है कि मानसी 25 मई को कॉलेज जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की। सुराग न मिलने पर परिजनों ने संदना थाने में तहरीर देकर शिवम पर बेटी के अपहरण का सीधा आरोप लगाया था। पीड़ित पिता का बेहद गंभीर आरोप है कि संदना पुलिस ने शुरुआत में उनकी शिकायत को हल्के में लिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस समय रहते तत्परता दिखाती, तो शायद उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी।

थाने के चक्कर काट कर थक चुके परिजनों ने आखिरकार मानसी के लापता होने के 9 दिन बाद न्याय के लिए गांव के ही आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बढ़ते सामाजिक और पारिवारिक दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी शिवम को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

एक अन्य महिला की भूमिका की भी जांच जारी

लखनऊ से लेकर सीतापुर तक की पुलिस अब इस पूरे हत्याकांड के हर बारीक पहलू की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी साजिश और मर्डर केस में एक अन्य अज्ञात महिला के भी शामिल होने की गहरी आशंका जताई जा रही है। वह महिला कौन है और उसने शिवम की क्या मदद की, यह अब पुलिस की जांच का मुख्य हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Patna: ‘खान सर’ की आत्मसमर्पण की खबरों पर लगा विराम; वकील ने किया सरेंडर से साफ इनकार, बताया बड़ी साजिश

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘खान सर’ की आत्मसमर्पण की खबरों पर लगा विराम Truck rams into tractor-trolley on NH-19 मथुरा के भूतेश्वर अखाड़े में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मिली अनुमति; आज दिल्ली हाई अलर्ट पर विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान का किया शिलान्यास ढाका ने BSF पर लगाया ‘पुश-इन’ का गंभीर आरोप Viral Video और पुख्ता सबूत मिलने के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ीं फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में दिखा डेविड धवन का पुराना रंग