Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Patna: जेल से छूटते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप— “खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने रची भाई की हत्या की साजिश”

by Tarun Bhardwaj • June 15, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में हुए मारपीट और फायरिंग मामले में एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर’ के डायरेक्टर रौशन आनंद सर को बेऊर जेल से जमानत (बेल) मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने इस पूरे प्रकरण में देश के मशहूर शिक्षक ‘खान सर’ उर्फ फैजल खान के अलावा एक और रसूखदार नाम उजागर कर सनसनी फैला दी है। यह नया नाम ‘किसान कोल्ड स्टोरेज’ के मालिक का है, जिन पर सीधे तौर पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

“खान सर और आरएस प्रसाद ने मिलकर करवाई मेरे भाई की हत्या”— रौशन आनंद

जेल की सलाखों से बाहर निकलने के बाद रौशन आनंद ने मीडिया के सामने बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने सीधे तौर पर देश के चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर को निशाने पर लेते हुए दावा किया, “खान सर उर्फ फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने एक सोची-समझी साजिश और षडयंत्र के तहत मेरे भाई की हत्या करवाई है। जब तक मैं बाहर था, तब तक मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही मुझे साजिशन जेल भेजा गया, पीछे से मेरे भाई प्रिंस की हत्या कर दी गई। यह पूरी तरह से एक सोची-समझी क्रिमिनल साजिश है।”

रौशन आनंद ने आगे कहा कि फैजल खान ने मीडिया और पुलिस के सामने सफेद झूठ बोला है। जो व्यक्ति (खान सर) इस पूरे विवाद और फसाद की मुख्य जड़ है और जिसने सब कुछ किया, वह आज खुलेआम बाहर घूम रहा है और हमें बेकसूर होने के बावजूद जेल की हवा खानी पड़ी। उन्होंने रुआंसे होते हुए कहा कि इस साजिश में मेरा भाई हमेशा के लिए खत्म हो गया और मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया।

भाई प्रिंस यादव की मौत का क्या है रहस्य?

दूसरी ओर, रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत के मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में प्रिंस यादव के एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया है, जो मौत की कहानी को एक अलग ही दिशा दे रहा है। दोस्त का कहना है, “हम लोग सामान्य रूप से घूमने आए थे। प्रिंस को पहले से ही घबराहट और मानसिक अस्वस्थता से जुड़ी दवाइयां चल रही थीं। बीच में उसने अपनी मर्जी से दवाएं लेनी बंद कर दी थीं, लेकिन हाल ही में उसने दोबारा दवाएं खानी शुरू की थीं और वह पूरी तरह ठीक लग रहा था।”

दोस्त ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आगे बताया, “मौत वाले दिन भी प्रिंस ने अपनी नियमित दवा खाई और वह आराम से कमरे में सो गया। हम उसे सोता हुआ छोड़कर कुछ काम से बाहर निकले ही थे कि तभी एक अन्य दोस्त ने फोन कर बताया कि प्रिंस की हालत कुछ ठीक नहीं लग रही है। जब हम आनन-फानन में कमरे पर वापस लौटे तो देखा कि प्रिंस बहुत तेजी से और तकलीफ में सांसें ले रहा था। हम बिना समय गंवाए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हम अपने ही सबसे प्रिय दोस्त की जान क्यों लेंगे?” फिलहाल, जेल से बाहर आए रौशन आनंद के इन संगीन आरोपों के बाद पटना पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की नए सिरे से जांच करने की तैयारी में है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने किया सुसाइड, मौत से महज 1 घंटा पहले पोस्ट की थी रील

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

कंगारू टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बांग्लादेश टी20 सीरीज से बाहर जेल से छूटते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप ‘कुमकुम भाग्य’ फेम Sanchita Ugale ने किया सुसाइड अमेरिका-ईरान शांति समझौते का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जोरदार स्वागत शेयर बाजार में लिस्ट हुईं Vedanta Group की 4 नई कंपनियां ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली नियमित जमानत अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का ऐलान स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने वीडियो जारी कर फिर मांगी माफी