Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Jaipur ThappadKand: NEET पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को युवको ने मारा थप्पड़; पुलिस ने लिया हिरासत में

by Tarun Bhardwaj • June 15, 2026
Young men slapped Abhijit Deepke

Jaipur ThappadKand: NEET पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को युवको ने मारा थप्पड़; पुलिस ने लिया हिरासत में

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे नीट (NEET) पेपर लीक और बेरोजगारी विरोधी आंदोलन के दौरान सोमवार को उस वक्त भारी ड्रामा और तनाव देखने को मिला, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर दो अज्ञात युवकों ने अचानक हमला कर थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना उस समय हुई जब समर्थक अभिजीत दीपके को अपने कंधे पर बैठाकर प्रदर्शन स्थल पर ले जा रहे थे। इस अप्रत्याशित हमले से भड़के सीजेपी समर्थकों और वहां मौजूद उग्र भीड़ ने दोनों हमलावर युवकों को मौके पर ही दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया।

“हमें जाति-धर्म में बांटा जाता है, लेकिन हम नहीं फंसेंगे”— अभिजीत दीपके

इस सनसनीखेज थप्पड़कांड के तुरंत बाद CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने बेहद आक्रामक अंदाज में प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया. उन्होंने मंच से नारा लगाया, “देश में अब हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।” दीपके ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें यह स्वतंत्रता महान क्रांतिकारियों की कुर्बानियों के बाद मिली है, लेकिन आज हमें हिंदू-मुस्लिम और जाति-धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है, हमें इस जाल में बिल्कुल नहीं फंसना है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए अभिजीत दीपके ने ‘दिल्ली चलो’ का नारा बुलंद किया। उन्होंने एलान किया कि हम आगामी 20 जून को दोबारा दिल्ली के लिए कूच करेंगे और इस बार जब युवा दिल्ली जाएंगे, तो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना वापस नहीं लौटेंगे। इस एलान के बाद राष्ट्रगान के साथ सोमवार के प्रदर्शन का समापन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े युवा

शहीद स्मारक पर आयोजित इस विशाल प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं के बीच नारेबाजी को लेकर आपस में ही तीखी बहस और झड़प हो गई, जिसके बाद मौके पर मुस्तैद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, आंदोलन की आड़ में कुछ चोरों ने भी हाथ साफ कर दिया और धरना स्थल से कई प्रदर्शनकारियों के महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मोबाइल चोरी की वारदातों के बाद आयोजकों को बकायदा मंच से उद्घोषणा कर लोगों को अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा स्वयं करने की अपील करनी पड़ी।

हाथों में तिरंगा और संविधान की किताब लेकर पहुंचे छात्र

इस आंदोलन की खास बात यह रही कि इसमें शामिल होने वाले युवाओं से तिरंगा, फूल और किताब लेकर आने की विशेष अपील की गई थी, जिसके चलते कई छात्र अपने हाथों में भारत के संविधान की किताब लेकर पहुंचे थे। युवा ‘मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है’ और ‘पेपर लीक बंद करो’ के नारे लिखे पोस्टर लहरा रहे थे। विरोध जताने के लिए CJP के वॉलंटियर्स ने शहीद स्मारक के मुख्य गेट पर कॉकरोच का एक बड़ा स्केच बनाया और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ का स्लोगन लिखा।

“यह करोड़ों छात्रों और अभिभावकों के भविष्य की लड़ाई”— CJP

इधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस आंदोलन के मुख्य उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल किसी एक संगठन या दल का नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और उनके भविष्य के लिए चिंतित अभिभावकों की सामूहिक लड़ाई है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का एक बड़ा आंदोलन है। हम सरकारी भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय, शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्थाओं और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका; बांग्लादेश टी20 सीरीज से बाहर हुए कैमरून ग्रीन

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा