Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

West Bengal Budget 2026: वित्त मंत्री का बड़ा धमाका; DA में 20% की भारी वृद्धि, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर

by Tarun Bhardwaj • June 22, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया गया है। राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने इस बजट को पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता के लिए कई बड़े और अभूतपूर्व ऐलानों की झड़ी लगा दी है। इस बजट की सबसे बड़ी हाइलाइट आधी आबादी यानी महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए रही। सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जहाँ ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के बजट में भारी आवंटन किया है, वहीं सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) का बड़ा तोहफा देकर दिल जीत लिया है।

DA में 20 प्रतिशत का बंपर उछाल

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में सीधे 20 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस ऐतिहासिक घोषणा से पहले राज्य कर्मचारियों को मात्र 18 प्रतिशत डीए मिल रहा था, जो अब इस नई बढ़ोतरी के बाद सीधा 38 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच जाएगा। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन व भत्तों में जबरदस्त वृद्धि होगी। इसके साथ ही, सरकार ने विधायकों के विकास फंड (MLA Local Area Development Fund) को भी 70 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 करोड़ रुपये सालाना कर दिया है।

महिलाओं के लिए बस सफर बिल्कुल मुफ्त

सरकार के इस बजट में महिला केंद्रित योजनाओं पर सबसे ज्यादा फोकस दिखा है। राज्य की महत्वाकांक्षी ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने 36,000 करोड़ रुपये का विशाल बजट आवंटित किया है। इसके अलावा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सफर को सुगम बनाने के लिए राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा को पूरी तरह से मुफ्त (Free Bus Ride for Women) कर दिया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के विशेष ‘पिंक कार्ड’ बनाए जाएंगे।

शिक्षा और पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां

बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में खुशियों का पिटारा खोलते हुए वित्त मंत्री ने राज्य में 1 लाख नई सरकारी नियुक्तियों (New Govt Jobs) की घोषणा की है। खास बात यह है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इन सभी नई नौकरियों में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए पूरी तरह आरक्षित रहेंगे। इस मेगा भर्ती अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 50,000 शिक्षकों की और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 20,000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती का विशेष प्रस्ताव रखा गया है।

उत्तर बंगाल बनेगा शिक्षा व स्वास्थ्य का नया हब

बजट में उत्तर बंगाल के विकास के लिए बेहद रणनीतिक घोषणाएं की गई हैं। उत्तर बंगाल को देश का नया एजुकेशन हब बनाने की दिशा में सरकार वहां नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की स्थापना करेगी। इसके साथ ही, स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए उत्तर बंगाल में एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल (Advanced Cancer Hospital) स्थापित करने की घोषणा की गई है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक नई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी और उत्तर बंगाल में आधुनिक स्टेडियम निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

कल्याणी में बनेगा नया हवाई अड्डा

वित्त मंत्री ने बताया है कि औद्योगिक निवेश और कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए सरकार ने नादिया जिले के कल्याणी के पास एक नया चमचमाता ‘ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ (Greenfield Airport) विकसित करने की योजना पेश की है। इससे क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा, पूर्वी मेदिनीपुर के दादानपात्राबाढ़ में एक विशाल इंटीग्रेटेड डीप-सी पोर्ट (Deep-Sea Port) का निर्माण किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bihar: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला; गंभीर हालत में पटना रेफर, आरोपी गिरफ्तार

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से दिया इस्तीफा अलीगंज के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत सेल्समैन की आँखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने की 5 लाख से अधिक की लूट