Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Technology: जियो ने मात्र ₹799 में लॉन्च किया Jio Bharat V4 4G फीचर फोन; मिलेंगे ढेरों फीचर्स

by Tarun Bhardwaj • June 22, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक बार फिर मार्केट में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने आम जनता, बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी बेहद लोकप्रिय ‘जियो भारत’ सीरीज का नया और बेहद सस्ता 4G फीचर फोन Jio Bharat V4 लॉन्च कर दिया है। इस कीपैड वाले फोन की कीमत मात्र 799 रुपये रखी गई है। बेहद किफायती होने के बावजूद यह फोन ऐसे एडवांस फीचर्स से लैस है जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) यह है कि इसे आप अपने स्मार्टफोन के जरिए पूरी तरह से ट्रैक और कंट्रोल कर सकते हैं।

यह नया 4G फीचर फोन उन करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अभी भी 2G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और बेहद कम खर्च में 4G की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।

स्मार्टफोन से होगा कंट्रोल

जियो भारत V4 4G फोन में कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष ‘सेफ्टी शील्ड’ फीचर दिया है। इसकी मदद से आप इस कीपैड फोन को किसी भी स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके लिए स्मार्टफोन में Jio Things ऐप इंस्टॉल करना होगा।

एक बार कनेक्ट होने के बाद आप स्मार्टफोन के जरिए ही इस फीचर फोन की लाइव लोकेशन को ट्रैक कर सकेंगे। इसके साथ ही फोन के ऐप्स और कॉल्स को भी मैनेज किया जा सकेगा। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यदि आपके घर के बच्चे या बुजुर्ग इस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप स्मार्टफोन के जरिए ही इस फोन पर आने वाले किसी भी अनजान नंबर या कॉल को दूर बैठे ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही फोन का बैटरी पर्सेंटेज भी मॉनिटर कर सकते हैं।

एंटरटेनमेंट का फुल डोज

इस सस्ते कीपैड फोन में मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। यूजर्स इसमें Jio Hotstar और Jio TV ऐप के जरिए शानदार वीडियो कंटेंट और 375 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का मुफ्त आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा संगीत के शौकीनों के लिए इसमें JioSaavn का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स इस फोन पर 8 करोड़ से ज्यादा गानें सुन सकते हैं।

‘Jio Pay’ UPI ऐप भी शामिल

डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए जियो ने इस ₹799 वाले फोन में Jio Pay UPI ऐप इन-बिल्ट दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी स्मार्टफोन के, महज इस कीपैड फोन से ही बेहद सुरक्षित तरीके से क्यूआर कोड स्कैन करके या नंबर के जरिए सीधे बैंक-टू-बैंक यूपीआई (UPI) ट्रांसफर और डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

उपलब्धता और कलर ऑप्शंस

Jio Bharat V4 को कंपनी ने दो आकर्षक कलर ऑप्शंस— काले (Black) और नीले (Blue) रंग में पेश किया है। इस फोन को ग्राहक रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com, नजदीकी जियो स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से बेहद आसानी से खरीद सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Lucknow Coaching Fire: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे छात्र, रेस्क्यू जारी

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जियो ने लॉन्च किया Jio Bharat V4 4G फीचर फोन लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 की घोषणा की अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर मिस्र ने दर्ज की इतिहासिक जीत श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र कतार के बरजान गैस टर्मिनल में भीषण विस्फोट