Mon, Jul 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आसमान में लड़ाकू विमानों का पहरा, जमीन पर राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल; जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

by Tarun Bhardwaj • July 6, 2026
Grand welcome for PM Modi in Jakarta

आसमान में लड़ाकू विमानों का पहरा, जमीन पर राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल; जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे इंडोनेशिया दौरे पर जकार्ता पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के मजबूत होते रणनीतिक और सांस्कृतिक रिश्तों की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) से लेकर एयरपोर्ट की जमीन तक, इंडोनेशिया ने भारत के प्रधानमंत्री के स्वागत में पलक-पावड़े बिछा दिए, जो हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

आसमान में मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

सम्मान और सुरक्षा के एक अभूतपूर्व प्रदर्शन में, जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का विमान इंडोनेशिया के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, इंडोनेशियाई वायुसेना के लड़ाकू विमानों के एक विशेष बेड़े ने उनके विमान को चारों तरफ से घेर लिया। लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के विमान को जकार्ता में लैंड होने तक सुरक्षित एस्कॉर्ट किया, जो किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने तोड़ा प्रोटोकॉल

जमीन पर उतरते ही पीएम मोदी का स्वागत और भी खास हो गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने तय कूटनीतिक प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। दोनों नेताओं ने बेहद गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का स्वागत किया।

इस भव्य स्वागत से अभिभूत होकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा “जकार्ता पहुंच गया हूं। राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के स्नेहपूर्ण व्यवहार से मैं बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से मेरा स्वागत किया। 2018 में, हमने दोनों देशों के संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्रबोवो और मैं विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी को और गति देने के उद्देश्य से चर्चा करेंगे।”

रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

6 से 8 जुलाई तक चलने वाले इस 3-दिवसीय दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 2,500 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर अंतिम मुहर लगने की पूरी संभावना है। यह रक्षा सौदा न केवल भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देगा, बल्कि हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में दोनों देशों की सामरिक स्थिति को भी बेहद मजबूत करेगा।

सबसे बड़े हिंदू मंदिर ‘प्रम्बानन’ जाएंगे पीएम मोदी

रणनीतिक चर्चाओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह इंडोनेशिया दौरा सांस्कृतिक रूप से भी बेहद अहम है, क्योंकि अपनी इस यात्रा के दौरान वह वहाँ के सबसे बड़े और ऐतिहासिक हिंदू मंदिर प्रम्बानन (Prambanan) परिसर का दौरा करेंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह विशाल मंदिर भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा यानी त्रिमूर्ति को समर्पित है, जो अपनी भव्यता के कारण यूनेस्को (UNESCO) की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है।

इस यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि वह और राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और भी मजबूत होंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात और बातचीत करेंगे, जिसे लेकर वहाँ के भारतीय प्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Ind Vs Sl: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने अंडर-19 में श्रीलंका के खिलाफ खेली शानदार पाली

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत अन्वय द्रविड़ ने अंडर-19 में श्रीलंका के खिलाफ खेली शानदार पाली ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने रणवीर के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल नोट अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 3 दिन भीतर ही पिघलने लगे ‘बाबा बर्फानी’ कर्जत-लोनावला के बीच लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे रेल रूट ठप अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी… किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश से भीषण तबाही यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से गार्डरेल से टकराई बेकाबू स्कॉर्पियो