Thu, Jul 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Jantar Mantar: सोनम वांगचुक के अनशन के बीच भावुक ड्रामा; दिल्ली पुलिस के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, वीडियो वायरल

by Tarun Bhardwaj • July 9, 2026
Abhijit Deepke fell at the feet of the Delhi Police

Jantar Mantar: सोनम वांगचुक के अनशन के बीच भावुक ड्रामा; दिल्ली पुलिस के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, वीडियो वायरल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आमरण अनशन लगातार जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली की सड़कों पर हो रही मूसलाधार बारिश ने अनशनकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और प्रदर्शन के समर्थक अभिजीत दीपके का एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपके भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते और उनके पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

“सर, बारिश है… तिरपाल लगाने दीजिए”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद अभिजीत दीपके ने अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे दिल्ली पुलिस के अधिकारी के सामने दीपके बेहद बेबस नजर आ रहे हैं। वे अधिकारी से मिन्नतें करते हुए कहते हैं, “सर, सर, सर… तिरपाल लगाने दीजिए। सर बारिश है… रोक रखा है।”

अपनी बात कहते-कहते अभिजीत दीपके अचानक पुलिस अधिकारी के पैर पकड़ने के लिए नीचे झुक जाते हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए पीछे हटते और रोकते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दीपके बारिश की आड़ में टेंट लगाने की इजाजत के लिए लगातार पैर पकड़ने की जिद पर अड़े रहते हैं।

टेंट लगाने के लिए 3 दिन से अनुमति का इंतजार

इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से भावुक अपील की है। उन्होंने लिखा, “मैं पुलिस अधिकारियों से करबद्ध अनुरोध करता हूं कि वे हमें धरना स्थल पर टेंट लगाने की अनुमति दें, ताकि बारिश के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को भीगने से बचाया जा सके।”

अपने एक अन्य पोस्ट में दीपके ने धरने पर बैठे लोगों की बदहाली का जिक्र करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पिछले तीन दिनों से जंतर-मंतर पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की लिखित मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। दिल्ली में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों और छात्रों का सारा सामान पूरी तरह भीग चुका है, जिसके चलते वे रात भर सो भी नहीं सके। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से ही प्रदर्शनकारी पुलिस से सिर्फ एक तिरपाल अंदर ले जाने की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें रोका जा रहा है।

सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर गरमाई राजनीति

लद्दाख की पर्यावरण सुरक्षा, छठी अनुसूची को लागू करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को अब विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और छात्रों की इस भूख हड़ताल के बीच आए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

एक तरफ जहां लोग प्रदर्शनकारियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बारिश में तिरपाल की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर दिल्ली पुलिस के कड़े रुख की भी चर्चा हो रही है। फिलहाल, जंतर-मंतर पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस रिमांड में बड़ा खुलासा; आरोपियों की निशानदेही पर कार, कैश और सोने के जेवर बरामद

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा जहरीले कीड़े के काटने से अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर वृन्दावन के भक्तमाल कुंज गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग ट्रेन के कूपे को ‘हनीमून सुइट’ बनाना पड़ा भारी मथुरा में लगातार बारिश के बीच ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा ढहा ब्रिस्टल में आज टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला ‘ऑस्ट्रेलियनसुपर’ भारत में करेगा 500 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश ईरान में खामेनेई के जनाजे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन