Sun, Jul 12th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech: Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट कंफर्म; 7100mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर से होगा लैस

by Tarun Bhardwaj • July 12, 2026
Motorola Edge 70 Max launch date confirmed

Tech: Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट कंफर्म; 7100mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर से होगा लैस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपनी लोकप्रिय ‘Edge 70’ सीरीज के विस्तार के रूप में एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए फोन ‘Motorola Edge 70 Max’ की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह स्मार्टफोन आगामी 15 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन का माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है, जिससे साफ है कि इसे प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए बेचा जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही फोन के लुक, डिजाइन और कई दमदार फीचर्स का खुलासा हो गया है।

बता दें कि मोटोरोला इस सीरीज में पहले ही Motorola Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion को मिड-बजट सेगमेंट में उतार चुकी है, जिन्हें भारतीय ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।

15 जुलाई को दोपहर 12 बजे उठेगा पर्दा

मोटोरोला एज 70 मैक्स के लाइव हुए माइक्रोसाइट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लुक और डिजाइन की बात करें तो यह फोन इस सीरीज के अन्य प्रीमियम मॉडल्स से काफी मिलता-जुलता है। इसमें बेहद पतले बेजल्स और एक शानदार फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। बैक पैनल पर स्क्वायर शेप (चौकोर) वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। लीक्स और लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी इस फ्लैगशिप फोन को लाइट ब्लू और ग्रीन जैसे दो बेहद आकर्षक कलर ऑप्शन में मार्केट में उतार सकती है।

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

माइक्रोसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, परफॉर्मेंस के मामले में Motorola Edge 70 Max एक पावरहाउस होने वाला है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का सबसे शक्तिशाली और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में ढेरों एडवांस एआई (AI) फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जो यूजर्स के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को बेहद स्मार्ट बना देंगे। यह फोन 12GB रैम और 512GB तक की तगड़ी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें खास ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो हैवी गेमिंग या मल्टीटास्king के दौरान भी फोन को गर्म नहीं होने देगा।

7000 निट्स की ब्राइटनेस और 144Hz का Quad HD+ LTPO डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन बड़े-बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है। लीक रिपोर्ट और कयासों के मुताबिक, मोटोरोला के इस नए हैंडसेट में 6.82 इंच का बड़ा Quad HD+ LTPO डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स तक हो सकती है, जो इसे कड़क धूप में भी बेहद विजिबल बनाएगी। डिस्प्ले की मजबूती और सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i (Corning Gorilla Glass 7i) का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।

7100mAh की महाबैटरी और वायरलेस चार्जिंग

मोटोरोला ने यह कंफर्म कर दिया है कि Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की एक बेहद दमदार और विशाल बैटरी दी जा रही है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन का डिजाइन काफी स्लीक रहने की उम्मीद है। इस महाबैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही, इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसका मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर होगा। मोटोरोला का दावा है कि यह इस बजट और सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें इस तरह की एडवांस वायरलेस चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Wimbledon 2026: विंबलडन के रॉयल बॉक्स में सचिन-अंजलि संग दिखे शुभमन गिल; फैंस के रिएक्शन वायरल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

फु क्वोक आइलैंड के पास 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी मथुरा-वृंदावन में तीन दिनों तक नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना में हुआ शामिल विंबलडन के रॉयल बॉक्स में सचिन-अंजलि संग दिखे शुभमन गिल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी न्यूजीलैंड दौरे पर ऑकलैंड पहुंचे पीएम मोदी अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने टोल पर रोका