Thu, Jul 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा में भीषण हादसा; स्कूल बस ने कक्षा 2 के छात्र नितिन को कुचला, मौके पर मौत

by Tarun Bhardwaj • July 16, 2026
Nitin, a Class 2 student, was crushed by a school bus

Mathura News: मथुरा में भीषण हादसा; स्कूल बस ने कक्षा 2 के छात्र नितिन को कुचला, मौके पर मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में गुरुवार की सुबह एक बेहद हृदयविदारक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राल में एक अनियंत्रित स्कूल बस ने कक्षा दो में पढ़ने वाले एक 8 वर्षीय मासूम छात्र को बेरहमी से कुचल दिया। बस का पहिया मासूम के ऊपर से गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद आरोपी बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जैसे ही इस हादसे की खबर मृतक मासूम के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को हुई, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में धावा बोलकर जमकर हंगामा काटा और कॉलेज में भारी तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।

तिलक सिंह इंटर कॉलेज के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना जैंत थाना क्षेत्र के राल कस्बा स्थित ‘तिलक सिंह इंटर कॉलेज’ के समीप गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे की है। ग्राम राल निवासी नितिन (8 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह, जो कि कक्षा दो का छात्र था, सुबह स्कूल के लिए निकला था। इसी दौरान राल कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र को कुचलने के बाद चालक ने बस को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई और गाड़ी को रफ्तार से भगाते हुए मौके से रफूचक्कर हो गया।

मासूम का शव देख भड़का गुस्सा

सड़क पर मासूम नितिन का लहुलूहान शव देखकर खेतों और आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। वहीं, जब बच्चे की मौत की खबर उसके घर पहुंची, तो रोते-बिलखते परिजन भी घटना स्थल पर आ गए। मासूम का निष्प्राण शरीर देख परिजनों का सब्र का बांध टूट गया।

गुस्साए परिजनों और भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने तिलक सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में घुसकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य गेट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और खिड़कियों व दरवाजों के शीशे लाठी-डंडों से चकनाचूर कर दिए। स्कूल परिसर में अचानक हुई इस तोड़फोड़ से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बुलाई गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स

घटना की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के बढ़ते उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जैंत थाना व राल चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। माहौल को हाथ से निकलता देख पुलिस ने तुरंत आलाधिकारियों को सूचित कर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल (आरएएफ व अन्य थानों की फोर्स) को बुला लिया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और विधिक कार्रवाई का भरोसा देते हुए छात्र नितिन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल एहतियात के तौर पर कॉलेज परिसर और गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

फरार बस चालक की तलाश में जुटी पुलिस

थाना जैंत प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। स्कूल बस और उसके फरार चालक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आदिनाथ कोठारे ने अपनी पत्नी उर्मिला से अलग होने का किया ऐलान यूपी के मौलाना जरजिश अंसारी के विवादित बयान पर बवाल IRCTC की नई हाइटेक वेबसाइट हुई लॉन्च सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना स्कूल बस ने कक्षा 2 के मासूम छात्र को कुचला मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश