यूनिक समय, इटावा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद और कानूनी लड़ाई के बीच इटावा के मौलाना जरजिश अंसारी के एक बेहद विवादित और आपत्तिजनक बयान ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में मौलाना ने दावा किया है कि भगवान श्रीकृष्ण मुसलमान थे और वे पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे। इस बयान के सामने आने के बाद देश भर के हिंदू संगठनों, संतों और धर्मगुरुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोपी मौलाना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस में तहरीर दी गई है। भगवद गीता के श्लोक का गलत अर्थ निकालने का आरोप वायरल वीडियो बीते महीने 23 जून का बताया जा रहा है, जिसमें मौलाना जरजिश झारखंड के किसी मंच से तकरीर (भाषण) देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौलाना ने भगवद गीता के छठे अध्याय के एक श्लोक (योगी युञ्जीत सततमात्मानं...) का पूरी तरह गलत अर्थ निकालते हुए भगवान श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बता दिया। मौलाना ने मंच से कहा, "अगर आपको यकीन न आए तो भगवद गीता का दसवां मंत्र देख लीजिए। इसमें श्रीकृष्ण अर्जुन से कह रहे हैं कि हे अर्जुन, जब ईश्वर की पूजा करो तो पूरे शरीर का योग करो। योगी... यूपी वाला नहीं, बल्कि पूरे शरीर का योग करो। यानी पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, पूरे शरीर के साथ (नमाज की तरह) होनी चाहिए। श्रीकृष्ण मुस्लिम थे और मुस्लिम धर्म का प्रचार करते थे।" धर्मगुरुओं का तीखा प्रहार मौलाना के इस विवादित बयान पर अयोध्या के संतों और हिंदू धर्मगुरुओं ने "1400 साल पुराना इतिहास, 5000 साल पुरानी बात कैसे समझोगे?" कहकर तीखा प्रहार किया है और इसे करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था का सीधा अपमान बताया है। इस संबंध में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अयोध्या के धर्मदास महाराज ने कहा कि मौलाना को इतिहास और शास्त्रों का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है और वे केवल सस्ती वाहवाही लूटने के लिए ऐसी अनर्गल बातें बोल गए हैं। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि द्वापर युग और भगवान श्रीकृष्ण का कालखंड 5000 वर्ष से भी अधिक पुराना है, जबकि इस्लाम का इतिहास महज 1300 से 1400 साल पुराना है, इसलिए उस समय दुनिया में कोई अन्य पंथ या धर्म अस्तित्व में नहीं था और केवल एक सनातन धर्म ही था, जिसके कारण ऐसे अज्ञानता भरे बयानों का कोई धार्मिक या ऐतिहासिक महत्व नहीं रह जाता है। इसके साथ ही अयोध्या के महंत विष्णु दास ने भी इस पूरे विवाद पर अपना गहरा रोष व्यक्त करते हुए मौलाना की इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। [embedpress]https://www.instagram.com/reel/Da2QErAiIpI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA[/embedpress] लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर इस आपत्तिजनक बयान को लेकर हिंदू संगठनों ने कानूनी मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने लखनऊ के प्रसिद्ध हजरतगंज थाने पहुंचकर आरोपी मौलाना जरजिश अंसारी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिंदू महासभा के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा, "मौलाना के इस घिनौने बयान से करोड़ों सनातनी हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर पुलिस प्रशासन ने आरोपी मौलाना को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया, तो हिंदू महासभा हजरतगंज थाने और मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।" पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: IRCTC की नई हाइटेक वेबसाइट हुई लॉन्च; अब बिना किसी रुकावट के चंद सेकंड्स में बुक होगा तत्काल टिकट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]