यूनिक समय, नई दिल्ली। मशहूर पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पिछले 20 दिनों से अन्न का एक दाना न खाने के कारण उनकी सेहत को लेकर चौतरफा चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। इसी बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने भी सोनम वांगचुक की गिरती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही, आमिर खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में निभाए गए अपने मशहूर किरदार 'रैंचो' (फुंसुख वांगडू) के सोनम वांगचुक पर आधारित होने की लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। '3 इडियट्स' सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं' - आमिर खान गुरुवार को लंदन में एक स्पेशल प्रीमियर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे आमिर खान से जब सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और उनकी फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर सवाल किया गया, तो अभिनेता ने सालों से चले आ रहे एक बड़े भ्रम को दूर किया। आमिर खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "नहीं, यह सच नहीं है कि 3 इडियट्स का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित है। यह एक गलतफहमी है। सच तो यह है कि जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त मैं मिस्टर सोनम वांगचुक के बारे में जानता भी नहीं था।" चतुर (ओमी वैद्य) के दावे को बताया गलत हाल ही में '3 इडियट्स' में 'चतुर' का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए कहा था कि वह 'फुंसुख वांगडू' को मरते हुए नहीं देखना चाहते, जिससे यह संदेश गया कि वह किरदार वांगचुक से प्रेरित था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान ने कहा, "मैंने चतुर (ओमी वैद्य) का वह वीडियो देखा है, लेकिन वह गलत हैं। हो सकता है कि चतुर को ऐसा लगा हो, लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि न तो फिल्म के निर्देशक राजू (राजकुमार हिरानी), न ही लेखक अभिजात जोशी और न ही मैं, हममें से कोई भी उस समय मिस्टर सोनम के बारे में नहीं जानता था। यहां तक कि खुद सोनम वांगचुक भी पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि वह किरदार उन पर आधारित नहीं था।" सोनम वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता भले ही आमिर खान ने फिल्म के किरदार का उनसे कोई संबंध होने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने सोनम वांगचुक के संघर्ष और उनके काम की जमकर तारीफ की। आमिर खान ने कहा, "हालांकि, सोनम वांगचुक जो काम कर रहे हैं, वह अपने आप में बहुत अच्छा और सराहनीय है। उनके काम का सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि 3 इडियट्स का किरदार उन्हीं पर आधारित हो।" सोनम वांगचुक के लगातार चल रहे अनशन और उनकी नाजुक होती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आमिर खान ने कहा, "हम सभी उनकी सेहत और उनकी जिंदगी को लेकर बेहद चिंतित हैं। हम यही उम्मीद करते हैं कि सब कुछ अच्छे से खत्म हो। हम सभी चाहते हैं कि वह अपना अनशन खत्म करें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।" नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलो पर सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी; बोले “अनुभवी खिलाड़ी पर दबाब का असर नई होता” ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]