Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन अस्पताल में कराया भर्ती; छावनी में बदला जंतर-मंतर

by Tarun Bhardwaj • July 18, 2026
Delhi Police forcibly admitted Sonam Wangchuk to the hospital

Breaking: 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन अस्पताल में कराया भर्ती; छावनी में बदला जंतर-मंतर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और लगातार बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों ने आज सुबह जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक को एंबुलेंस के जरिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है और जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। बता दें कि लगातार अनशन के कारण वांगचुक का वजन 9 किलो से ज्यादा घट गया था और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाना

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने जंतर-मंतर पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति या मीडियाकर्मी को धरना स्थल पर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पूरे इलाके में कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है और सफदरजंग अस्पताल के बाहर भी भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

सोनम वांगचुक देश में हाल ही में हुए नीट (NEET) और अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों के विरोध में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में कड़े सुधार लागू करना है। 20 दिनों से चल रहे इस अनशन ने देशव्यापी ध्यान आकर्षित किया था, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया।

वांगचुक की पत्नी की चेतावनी

पति के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो भी सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा, “मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम को भर्ती कराया गया है। मेरी, उनके परिवार की और पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नजर रखने वाले निजी डॉक्टरों की सहमति के बिना, उन्हें ओरली (मुंह से) या इंट्रावेनस (ड्रिप के जरिए) कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए।”

हाईकोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई: दिल्ली पुलिस

इस पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली पुलिस ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस का कहना है कि “माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, श्री सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, जिससे हल्का हंगामा हुआ। हालांकि, पुलिस ने अधिकतम संयम बरता और इस प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्वक इस जगह को खाली कर दें।”

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: जैत पुलिस की बड़ी करवाई; मघेरा चौराहा के पास से 651 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अवैध खनन की रंजिश में दैनिक अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में कराया भर्ती अमेरिकी हवाई हमलों में चाबहार पोर्ट ध्वस्त; भारत को बड़ा झटका भारत में जल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोट प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी अनशन के 20वें दिन सोनम वांगचुक का बड़ा बयान 3 इडियट्स’ के फुंसुख वांगडू को लेकर आमिर खान का बड़ा खुलासा रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलो पर सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी