Wed, Jul 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का; नंगे पैर चलकर किए संत प्रेमानंद महाराज जी के किए दर्शन

by Tarun Bhardwaj • July 22, 2026
Virat and Anushka arrived in Vrindavan ahead of Guru Purnima

Vrindavan: गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का; नंगे पैर चलकर किए संत प्रेमानंद महाराज जी के किए दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी गहरी भक्ति और सादगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद यह स्टार कपल बुधवार को वृंदावन पहुंचा। आगामी 29 जुलाई को पड़ने वाली गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले दोनों ने श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम जाकर पूज्य संत प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

नंगे पैर आश्रम परिसर में दिखे विराट-अनुष्का

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विराट और अनुष्का बेहद साधारण और भक्तिभाव में लीन नजर आ रहे हैं। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच आश्रम पहुंचे।

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का साधारण सलवार-सूट पहना था, जबकि विराट कोहली टी-शर्ट और पैंट के कैजुअल लुक में दिखे। आश्रम परिसर से बाहर निकलते समय दोनों के हाथों में प्रसाद था और वे बिना किसी झिझक के कीचड़ भरे रास्तों पर नंगे पैर चलते हुए नजर आए।

‘राधे-राधे’ बोलकर जीता स्थानीय निवासियों का दिल

आश्रम से दर्शन कर कार की ओर बढ़ते समय जब स्थानीय निवासियों और प्रशंसकों ने इस कपल को पहचाना, तो वहां मौजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था। लोग दोनों की तस्वीरें लेने लगे, जिस पर विराट और अनुष्का ने मुस्कुराते हुए नम्रता के साथ सभी का ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन किया। उनके इस सहज और भक्तिमय व्यवहार ने वृंदावनवासियों का दिल जीत लिया।

यह पहला मौका नहीं है जब विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हों। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद भी विराट कोहली सीधा महाराज जी का आशीर्वाद लेने वृंदावन आए थे। पिछले कुछ वर्षों में दोनों कई बार प्रेमानंद जी के सत्संग में शिरकत कर चुके हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Patna Protest: पटना में आइसा का उग्र प्रदर्शन; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और चलाया वाटर कैनन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट कोहली -अनुष्का जंतर-मंतर पर उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला पटना में छात्र संगठन आइसा का उग्र प्रदर्शन रेलवे ने 4,098 पदों पर निकाली बंपर भर्तीया NEET टॉपर पंशुल बंसल ने प्रदर्शन में जाने के बजाय पढ़ाई पर किया फोकस NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज पर संसद में हंगामा राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस