Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा; PM मोदी को भेजा अपना त्यागपत्र

by Tarun Bhardwaj • July 25, 2026
Dharmendra Pradhan has resigned from his post

Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा; PM मोदी को भेजा अपना त्यागपत्र

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश भर में NEET-UG परीक्षा को लेकर जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार से जुड़ी एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्र साझा करते हुए अपने इस फैसले का ऐलान किया और इस्तीफा देने की मुख्य वजह भी देश के सामने रखी।

Dharmendra Pradhan's resignation

‘शिक्षा और छात्र हित के लिए चार दशकों से समर्पित रहे’

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधारों के लिए लगातार समर्पित रहे हैं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला होती है।

Dharmendra Pradhan's resignation 1

अनियमितताओं पर कार्रवाई और पुनः परीक्षा का उल्लेख

अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों और उस पर सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों का ब्योरा देते हुए बताया कि 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायत मिलते ही सरकार ने निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंप दिया था। इसके साथ ही परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने का फैसला लिया गया और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने का ऐतिहासिक ऐलान किया गया, जबकि 20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसके नतीजे 16 जुलाई को घोषित कर दिए गए।

‘राजनीतिक टकराव से दूर रहे युवाओं की पढ़ाई, इसलिए छोड़ा पद’

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हाल के 10 दिनों के घटनाक्रम ने उन्हें अंदर से बेहद व्यथित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं, बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य का है। वे नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों और राजनीतिक टकराव में उलझे या उनकी पढ़ाई का नुकसान हो। इसी नैतिक जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सहयोगियों का आभार जताते हुए देश व युवाओं की सेवा में निरंतर तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: NEET Paper Leak: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला; बोले- ‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफा से कम कुछ मंजूर नहीं’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान… शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बड़ा बयान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा NEET Paper Leak पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला ईरान सीमा के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पीछे हटे अल्जारी जोसेफ अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ