Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान ने मंगेतर संग किया शुद्धिकरण संस्कार; 13 फव्वारों के नीचे नहाकर मांगी मुराद

by Tarun Bhardwaj • July 27, 2026

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान ने मंगेतर संग किया शुद्धिकरण संस्कार; 13 फव्वारों के नीचे नहाकर मांगी मुराद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री और ‘द कपिल शर्मा शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी इन दिनों अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ बाली (इंडोनेशिया) की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस ट्रिप के दौरान दोनों केवल प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ ही नहीं उठा रहे, बल्कि आध्यात्मिक अनुभवों में भी डूबे नजर आ रहे हैं। समीक्षा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बाली ट्रिप से अपने इस आत्मिक और सुकून भरे सफर की कई खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Untitlded

बाली में पूरा किया पारंपरिक ‘शुद्धिकरण संस्कार’

समीक्षा शेट्टी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में यह कपल बाली की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहा है। एक तस्वीर में आयुष्मान और समीक्षा घुटनों के बल बैठकर पूरे भक्तिभाव और आंखें बंद कर शुद्धिकरण की पूजा में लीन दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में दोनों हाथों में अगरबत्ती और फूल लिए मुस्कुराते हुए अपने उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना करते नजर आ रहे हैं।

कपल ने बाली के पवित्र कुंड में उतरकर पारंपरिक शुद्धिकरण संस्कार (Melukat Cleanse) की प्रक्रिया को भी पूरा किया। कुंड के भीतर पानी में मुस्कुराते हुए दोनों का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Uddntitled

13 पवित्र फव्वारों के नीचे ली डुबकी, मांगी मन्नतें

आयुष्मान ने अपने व्लॉग के जरिए इस आध्यात्मिक परंपरा की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित पारंपरिक कुंड में कुल 13 विशेष फव्वारे (फाउंटेन्स) बने हुए हैं। परंपरा के अनुसार, श्रद्धालुओं को हर एक फव्वारे के बहते पानी के नीचे जाकर स्नान करना होता है और हर फव्वारे के नीचे एक-एक मन्नत मांगनी होती है।

Udrdntitled

आयुष्मान और समीक्षा ने पवित्र कुंड में उतरकर पूरी निष्ठा के साथ इस शुद्धिकरण प्रक्रिया को पूरा किया। इसके अलावा दोनों ने खूबसूरत झरनों के नीचे स्नान का आनंद लिया और कुंड में तैरती रंग-बिरंगी मछलियों को दाना खिलाते हुए मस्ती भी की।

समीक्षा ने लिखा— ‘जिंदगी के सबसे बेहतरीन 48 घंटे’

इन खूबसूरत लम्हों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए समीक्षा शेट्टी ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “हमारा पहला व्लॉग। यह हमारे जीवन के सबसे बेहतरीन 48 घंटे थे।”

समीक्षा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ-साथ फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है और कमेंट सेक्शन में दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ISSF Shooting World Cup: हांगझोउ में भारतीय निशानेबाजों का जलवा; ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को मिला ब्रॉन्ज मेडल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान ने मंगेतर संग किया शुद्धिकरण ISSF Shooting World Cup में भारतीय निशानेबाजों का जलवा गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की प्रदेशवासियों को पाती इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में सिर्फ 4 दिन बचे मथुरा में आधी रात को बड़ा पुलिस फेरबदल CJP ने किया जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान… शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बड़ा बयान