Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs SL Test: BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का किया ऐलान; सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

by Tarun Bhardwaj • July 28, 2026
BCCI announces Indian Test squad for Sri Lanka tour

IND vs SL Test: BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का किया ऐलान; सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को आगामी अगस्त महीने में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल करेंगे, जबकि अनुभवी केएल राहुल को उपकप्तानी की कमान सौंपी गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

सारांश जैन और गुरनूर बरार टीम में शामिल

श्रीलंका दौरे के लिए घोषित स्क्वॉड में मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ से बल्लेबाजी और उपयोगी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने वाले सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

इसके अलावा, लंबे कद के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। इससे पहले वे अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी टीम में चुने गए थे, हालांकि तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। इस सीरीज में उनके टेस्ट डेब्यू की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं।

बुमराह और साई सुदर्शन की उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर

BCCI द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन का टीम में शामिल होना बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से मिलने वाली मेडिकल और फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही वे मैदान पर उतर सकेंगे।

टीम में विकेटकीपिंग का जिम्मा ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के कंधों पर रहेगा। वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अनुभवी रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और नए चेहरे सारांश जैन संभालेंगे।

श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन) और साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त (गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)

दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त (सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो)

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा; आपस में भिड़े 4 वाहन, दो कंटेनरों के परखच्चे उड़े, 4 लोग घायल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट PM नरेंद्र मोदी के ‘नीट वीडियो’ को फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान मथुरा के एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा NEET के बाद अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की आशंका राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही राजघाट पहुँचे सोनम वांगचुक