यूनिक समय, नई दिल्ली। संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर जारी चर्चा के दौरान माहौल बेहद गरम हो गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को पेपर लीक के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक रवैये पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और बार-बार होने वाले पेपर लीक के कारण देश के करोड़ों छात्रों का परीक्षा प्रणाली से भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। "RSS प्रचारकों को भरकर शिक्षा तंत्र को खोखला किया" प्रियंका गांधी ने सदन में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने आरएसएस प्रचारकों को संस्थाओं में भरकर देश के शिक्षा सिस्टम को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को जबरदस्ती लागू करके और पूरे सिस्टम का केंद्रीयकरण करके मामलों को और अधिक उलझा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने देश के कुल बजट में शिक्षा के गिरते हिस्से पर भी गहरी चिंता जताई। 10 वर्षों में 152 बार पेपर लीक परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 152 बार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब गया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद आज तक पेपर लीक माफिया के एक भी प्रमुख सदस्य को सजा नहीं मिली है। दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर हुए बल प्रयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया "देश के युवाओं पर पैलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी? क्या वे कोई आतंकवादी थे? यह आदेश किसने दिया? प्रधानमंत्री या गृह मंत्री को इसका जवाब देना होगा।" शिक्षा मंत्री पर टिप्पणी के बाद सदन में जोरदार हंगामा चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर की गई एक टिप्पणी पर सत्ता पक्ष भड़क उठा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे "चरित्र हनन" करार दिया और बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने तथा माफी की मांग की। हंगामे के बीच जब स्थिति तनावपूर्ण हुई तो प्रियंका गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से कहा, "आप नाराज हो रहे हैं, थोड़ा मुस्कुरा दीजिए।" "PM बदलें अपना दृष्टिकोण" बिल की खामियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पेपर लीक रोकने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशें तक आज तक लागू नहीं हो सकी हैं। प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा "अगर आप Gen Z का भरोसा फिर से जीतना चाहते हैं, तो सिर्फ फोन पर अलग-अलग एंगल से रील्स या वीडियो बनाने से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री जी को कैमरे का एंगल नहीं, बल्कि अपने दिल का एंगल बदलने की जरूरत है।" नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Batwara 1947 Teaser Release: आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]