Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Japan Earthquake: जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 13 लोगों की मौत; पीएम ताकाइची बोलीं- “लापता लोगों की तलाश जारी”

by Tarun Bhardwaj • July 29, 2026
13 people killed in 7.1 magnitude earthquake in Japan

Japan Earthquake: जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 13 लोगों की मौत; पीएम ताकाइची बोलीं- “लापता लोगों की तलाश जारी”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जापान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके क्यूशू में आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। आपदा के करीब 14 घंटे बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इस खौफनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं।

कुमामोटो क्षेत्र में आया था भयावह भूकंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर बाद क्यूशू के दक्षिणी मुख्य द्वीप पर स्थित कुमामोटो (Kumamoto) क्षेत्र में भूकंप के बेहद तीव्र झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप का झटका इतना तेज था कि कई रिहायशी इमारतें जमींदोज हो गईं और शॉपिंग मॉल की मंजिलें तक ढह गईं। परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं और एक ट्रेन के पटरी से उतरने की भी खबर है। आपदा के तुरंत बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई थी।

प्रधानमंत्री ताकाइची का बयान

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बुधवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में बचाव दल मंगलवार रात भर काम करते रहे। उन्होंने बताया “भूकंप के कारण 13 लोगों की जान जाने की दुखद खबर है। 13 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। बुधवार सुबह से ही लापता लोगों की तलाश और घायलों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान दोबारा युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।”

अस्पतालों में इमरजेंसी

भूकंप प्रभावित कुमामोटो क्षेत्र में सड़कों पर दरारें पड़ गई हैं और संचार सेवाएं बाधित हैं। राहत और बचाव दल फॉरेंसिक और स्निफर डॉग्स की मदद से मलबे में जिंदगी की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भोजन-पानी की व्यवस्था करने में जुटी हैं। जापानी सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bhopal Farmers Protest: सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम से भोपाल कूच कर रहे हजारों किसान; सीएम आवास घेराव की तैयारी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

CJP प्रदर्शन पर राज्यसभा में भारी हंगामा गेस्ट हाउस में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार लांच से पहले लीक हुआ Mahindra Scorpio-N का इंटीरियर जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 13 लोगों की मौत सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम से भोपाल कूच कर रहे हजारों किसान प्रेमी से फोन पर बातचीत के दौरान खलल पड़ने से मां ने अपने ही बेटे की हत्या आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज जापान के क्यूशू में आया 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप