Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गेस्ट हाउस में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार; MVDA ने सील किया ‘साईं सेवा सदन’

by Tarun Bhardwaj • July 29, 2026
Accused arrested for making an obscene video of a teenage girl in a guest house

Mathura News: गेस्ट हाउस में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार; MVDA ने सील किया ‘साईं सेवा सदन’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के भूतेश्वर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन के लिए आई एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना के बाद हरकत में आए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) ने नियमों और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित गेस्ट हाउस को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

स्नान के दौरान रोशनदान से बनाया वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालौन जिले के उरई की रहने वाली एक किशोरी 26 जुलाई को अपने परिवार के साथ मथुरा में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। परिवार भूतेश्वर स्थित ‘साईं सेवा सदन गेस्ट हाउस’ में ठहरा हुआ था।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब किशोरी बाथरूम में स्नान कर रही थी, तभी गेस्ट हाउस संचालक के बेटे आसिफ ने बाथरूम के रोशनदान से चुपके से उसका अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किशोरी की नजर जैसे ही रोशनदान पर पड़ी, उसने तुरंत शोर मचा दिया।

परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा आरोपी

किशोरी की आवाज सुनकर कमरे में मौजूद उसके परिजन और मौसेरा भाई तुरंत पहुंचे और आरोपी आसिफ को मौके पर ही धर दबोचा। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आसिफ को हिरासत में ले लिया और पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आसिफ को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। देर रात पुलिस प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की।

MVDA का कड़ा एक्शन

दूसरी तरफ, घटना की जानकारी मिलते ही मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) भी एक्शन मोड में आ गया। MVDA के सचिव आशीष सिंह ने बताया कि प्रशासनिक जांच के दौरान ‘साईं सेवा सदन गेस्ट हाउस’ निर्धारित निर्माण और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया।

इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस को सील कर दिया। एमवीडीए ने गेस्ट हाउस संचालक को 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक मानक और कागजी प्रक्रियाएं पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि तय समय सीमा के भीतर कमियां दूर नहीं की गईं, तो नियमानुसार आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Parliament Session: CJP प्रदर्शन पर राज्यसभा में भारी हंगामा; पुलिस एक्शन पर भिड़े मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

लोकसभा में राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप CJP प्रदर्शन पर राज्यसभा में भारी हंगामा गेस्ट हाउस में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार लांच से पहले लीक हुआ Mahindra Scorpio-N का इंटीरियर जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 13 लोगों की मौत सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम से भोपाल कूच कर रहे हजारों किसान प्रेमी से फोन पर बातचीत के दौरान खलल पड़ने से मां ने अपने ही बेटे की हत्या आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज