यूनिक समय, एटा। पवित्र सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एटा प्रशासन व स्कूल प्रबंधनों ने बड़ा फैसला लिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा और बच्चों को जाम से बचाने के लिए जिले में 12वीं कक्षा तक के विद्यालयों को शनिवार और सोमवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सोरों और कछला घाट की ओर जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार रात से ही शहर में व्यापक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अगस्त के इन दिनों में लागू रहेगी व्यवस्था कांवड़ यात्रा के चलते डायवर्जन व्यवस्था सोमवार शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद यह व्यवस्था आगामी सावन के सोमवारों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से लागू होगी: पहला चरण: 1 अगस्त से 3 अगस्त तक दूसरा चरण: 7 अगस्त से 11 अगस्त तक तीसरा चरण: 14 अगस्त से 17 अगस्त तक चौथा चरण: 21 अगस्त से 24 अगस्त तक (प्रत्येक शुक्रवार रात से सोमवार शाम तक) शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और रोडवेज बसों को भी तय वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। वहीं एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। यातायात के लिए तय वैकल्पिक मार्ग सावन माह में अलीगढ़ व पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर गुजरेंगे। एटा से बदायूं व बरेली जाने वाले भारी वाहनों को ओन घाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजा जाएगा, वहीं मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से निकाला जाएगा। कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर चलेंगे, जबकि शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे। टूंडला से बदायूं व बरेली जाने वाले वाहन फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर गुजरेंगे। स्कूल प्रबंधनों ने अभिभावकों से अपील की है कि सुरक्षा कारणों से लिए गए इस फैसले का सहयोग करें और कांवड़ यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से मुख्य मार्गों पर जाने से बचें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, रचा इतिहास; यशवीर सिंह को मिला कांस्य ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]