Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी; कई यात्री व क्रू मेंबर्स चोटिल

by Tarun Bhardwaj • August 4, 2026
Air India flight from Phuket to Delhi hit by turbulence

Breaking: फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी; कई यात्री व क्रू मेंबर्स चोटिल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उस समय बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई, जब हवा में अचानक वह भीषण टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) की चपेट में आ गई। उड़ान के दौरान तेज झटकों के कारण विमान बुरी तरह हिलने लगा और अचानक तेजी से नीचे की ओर आने लगा, जिससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हालांकि, पायलट ने अपनी सुझबूझ और अनुभव से तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पाया और विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करा लिया।

यात्रियों को आई मामूली चोटें

घटना के बाद एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। टर्बुलेंस के दौरान विमान के अचानक हिलने से कुछ यात्रियों और केबिन क्रू मेंबर्स को हल्की चोटें आई हैं।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के तुरंत बाद घायल यात्रियों और क्रू मेंबर्स को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट परिसर में स्थित मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है और एयरलाइन यात्रियों व क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जांच में पूरा सहयोग प्रदान कर रही है।

क्या होता है टर्बुलेंस (Turbulence)?

उड़ते हुए विमान में टर्बुलेंस की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब हवा का बहाव अचानक असमान हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो जिस तरह उबड़-खाबड़ सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी चलने पर झटके लगते हैं, ठीक वैसा ही अनुभव टर्बुलेंस के दौरान हवा में महसूस होता है।

विमान को स्थिर उड़ान बनाए रखने के लिए उसके पंखों के ऊपर और नीचे हवा का एकसमान दबाव और बहाव आवश्यक होता है। हालांकि, खराब मौसम, जेट स्ट्रीम यानी तेज हवाओं के थपेड़ों या तापमान में बदलाव की वजह से जब हवा का बहाव बिगड़ जाता है, तो हवा में एयर पॉकेट्स बन जाते हैं। जब प्लेन इन पॉकेट्स से होकर गुजरता है, तो वह अचानक कुछ फीट नीचे आ जाता है या दाएं-बाएं हिलने लगता है। इस स्थिति से यात्रियों में घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन आधुनिक विमानों की संरचना इन झटकों को आसानी से झेलने के लिए पूरी तरह सक्षम होती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Chennai: अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

शिक्षा जगत् और राजनीति के सितारे पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी एक्ट्रेस तृषा और CM विजय पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते; दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा का कब्जा बांकीपुर उपचुनाव में 15 हजार वोटों की बढ़त के साथ प्रशांत किशोर आगे