Thu, Aug 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Awarapan 2 Trailer Release: शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी; बदले की आग और नोस्टैल्जिया का दिखेगा जबरदस्त तड़का

by Tarun Bhardwaj • August 6, 2026
Awarapan 2 Trailer Release

Awarapan 2 Trailer Release: शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी; बदले की आग और नोस्टैल्जिया का दिखेगा जबरदस्त तड़का

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आइकॉनिक और कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल ‘आवारापन 2’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का 1.25 मिनट का इंटेंस और पावरपैक्ड ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। करीब दो दशक बाद इमरान हाशमी अपने यादगार किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में वापस लौटे हैं। एक दिलजले आशिक की यह कहानी इस बार पहले से कहीं ज्यादा ड्रामैटिक, इमोशनल और एक्शन से भरपूर नजर आ रही है। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘तेरा मेरा रिश्ता’ सॉन्ग और आइकॉनिक सीन से जगा नोस्टैल्जिया

ट्रेलर की शुरुआत ओरिजिनल फिल्म के सुपरहिट ट्रैक ‘तेरा मेरा रिश्ता’ के साथ होती है, जो दर्शकों को ‘आवारापन’ की रूह से जोड़ने की मेकर्स की एक बेहद कारगर रणनीति साबित हुई है। बारिश के सीन में घायल इमरान हाशमी की धांसू एंट्री और बैकग्राउंड में बजता दर्दभरा संगीत फैंस को पुरानी यादों में ले जाता है। वहीं फिल्म में शबाना का कैरेक्टर निगेटिव रोल में नजर आ रहा है, जहाँ वे इमरान से पूछती हैं कि इतनी हसीन शक्ल होने के बावजूद क्या उन्हें मौत से मिलने का शौक है, जिसके जवाब में शिवम कहता है कि मौत से उसका पुराना रिश्ता है और एक कर्ज है जिसे वह चुकाना चाहता है।

दिशा पाटनी की एंट्री और पावरफुल स्टार कास्ट

ट्रेलर से साफ जाहिर होता है कि शिवम आज भी अपने अतीत के जख्मों को भूला नहीं पाया है और इस बार उसके बदले की आग बेहद खतरनाक होगी। फिल्म में दिशा पाटनी ‘जारा’ के अहम किरदार में नजर आ रही हैं, जो शिवम की इस दर्दभरी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं शबाना ‘नफीसा’ के पावरफुल रोल में हैं, जबकि पूरन गब्बी और सुरेंद्र विक्की भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म के रूहानी गाने इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट हैं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में ईंधन का काम कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ से होगी सीधी टक्कर

साल 2007 में आई ‘आवारापन’ भले ही उस समय बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न कर सकी हो, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई। अब इसके सेकंड पार्ट से फैंस को भारी उम्मीदें हैं। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से होगा। हालांकि दोनों फिल्मों का जोनर बिल्कुल अलग है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किसे ज्यादा प्यार देते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP: झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान और दोस्त सोनू की मौत, तीन अन्य घायल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका ‘आवारापन 2’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत कल श्रीधाम वृंदावन आ रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘लॉक अप 2’ को मिला विनर; श्रेया कालरा ने जीती चमचमाती ट्रॉफी मथुरा में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने देर रात सफाई व्यवस्थाओ का लिया जायजा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर NHAI का बड़ा फैसला ANTF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलीगढ़ के 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार