Tue, Aug 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: अभिनेत्री कोमल रानी संग स्पॉट हुए गोविंदा, तो भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा: कहा— ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

by Tarun Bhardwaj • August 11, 2026
Sunita furious after Govinda spotted with actress Komal Rani

Breaking: अभिनेत्री कोमल रानी संग स्पॉट हुए गोविंदा, तो भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा: कहा— ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच छिड़ा पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक रूप से और उग्र होता जा रहा है। 62 वर्षीय अभिनेता गोविंदा हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इसके बाद जब मीडिया ने उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और हालिया तस्वीरों पर सवाल किया, तो उनका गुस्सा बुरी तरह फूट पड़ा।

सुनीता ने साधा निशाना

पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता ने बेहद सख्त और तल्ख लहजे में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह कहावत सुनी है कभी— विनाश काले विपरीत बुद्धि! कि बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए यह सब करता है वो, क्या बोलूं अब मैं।”

जब सुनीता से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर लोग गोविंदा को ‘चीटर नंबर वन’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं, तो उन्होंने सारा मामला फैंस और मीडिया के पाले में डाल दिया। उन्होंने कहा कि जब वे पहले कुछ बोलती थीं तो फैंस उन्हें ट्रोल करते थे। अब वे चाहती हैं कि मीडिया और गोविंदा के प्रशंसक ही उनसे जवाब मांगें, क्योंकि अब उन्हें इस विषय में बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

गोविंदा के बयान से भड़का विवाद

सुनीता की यह तीखी प्रतिक्रिया गोविंदा के उस हालिया इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमें उन्होंने एक बेहद विवादित बयान दिया था। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए गोविंदा ने कहा था कि वे 34 साल की उम्र तक बेहद “मासूम” थे। बात को आगे बढ़ाते हुए अभिनेता ने टिप्पणी की थी, “आप मिठाई की दुकान में रहकर भी भूखे निकल जाएं, तो क्या फायदा।” इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था।

फिल्म ‘रूपा’ से वापसी की तैयारी

व्यावसायिक मोर्चे पर गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ नवोदित अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य भूमिका निभा रही हैं। लगातार दोनों को एक साथ स्पॉट किए जाने और सुनीता के बयानों के बाद बॉलीवुड गलियारे में चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही; 132 लोगों की मौत, 570 से अधिक घायल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पानीगांव पुल से यमुना में कूदी विवाहिता; SDRF जवानों ने बचाई जान अभिनेत्री कोमल रानी संग स्पॉट हुए गोविंदा, तो भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में पीएम मोदी संग तिरंगा लेकर पहुंचे सांसद कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर आयुक्त ओजस्वी राज रांची में बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट पर पहुंचे छात्र भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतरिक्ष से मिला खास संदेश इंग्लैंड के वनडे कप में टोबी अल्बर्ट ने दो अलग ओवरों में 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के