यूनिक समय, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या का फ्रेंचाइजी के साथ भविष्य एक बार फिर अनिश्चितता के घेरे में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) में वापसी की कोशिश की थी। गुजरात की टीम भी उनके लौटने के पक्ष में थी, लेकिन कप्तानी को लेकर रखी गई पांड्या की शर्त के कारण यह डील सिरे नहीं चढ़ सकी। गुजरात वापसी की बातचीत और कप्तानी की मांग रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के साथ वापसी को लेकर बातचीत की थी। हार्दिक ने वर्ष 2022 के डेब्यू सीजन में अपनी कप्तानी में गुजरात को आईपीएल का पहला खिताब दिलाया था। गुजरात टाइटंस प्रबंधन भी उन्हें वापस लेने के लिए तैयार था। हालांकि, हार्दिक ने शर्त रखी कि टीम में लौटने पर उन्हें दोबारा कप्तानी सौंपी जाए। कप्तानी देने से इनकार गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने इस संभावित ट्रेड को लेकर अपने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी चर्चा की थी। शुभमन गिल हार्दिक को बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल करने के लिए राजी थे, लेकिन जब कप्तानी ट्रांसफर करने की शर्त सामने आई, तो फ्रेंचाइजी और टीम प्रबंधन दोनों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस में उनकी वापसी के रास्ते बंद हो गए। मुंबई इंडियंस में खराब प्रदर्शन आईपीएल 2026 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम 14 में से केवल 4 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या को प्रशंसकों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट भी अब उन्हें कप्तान के रूप में बनाए रखने के पक्ष में नहीं है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी अन्य फ्रेंचाइजियों ने भी हार्दिक को लेकर मुंबई से संपर्क किया है। हार्दिक पांड्या के प्रवक्ता ने दावों को नकारा दूसरी तरफ, हार्दिक पांड्या के प्रवक्ता ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि ऑलराउंडर ने किसी भी फ्रेंचाइजी से सीधे कोई बातचीत नहीं की है। प्रवक्ता के अनुसार, "हार्दिक ने ट्रांसफर या ट्रेड के सिलसिले में किसी टीम से सीधा संपर्क नहीं किया है। यदि कोई फ्रेंचाइजी उनसे संपर्क कर रही है, तो वह केवल मुंबई इंडियंस के माध्यम से ही हो रहा है।" नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Barsana: हरियाली तीज पर सफेद छतरी में विराजेंगी लाडली जी; वन-वे रहेगा मंदिर मार्ग, बाहरी वाहनों की नो-एंट्री ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]