यूनिक समय, नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में व्यापक बदलाव किए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में घोषित इस नई टीम में जहां कई नए चेहरों को जगह दी गई है, वहीं चुनावी राज्यों में संगठन की कमान अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं के हाथों में सौंपी गई है। पार्टी ने युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन साधते हुए चुनावी राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रप्रभारियों की भी घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के चुनाव प्रभारियों का ऐलान आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपने सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव प्रभारियों की तैनाती कर दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को प्रभारी तथा जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि बीजेपी के मजबूत गढ़ गुजरात की कमान राज्यसभा सांसद तरुण चुग को दी गई है। नई टीम में दिग्गजों की वापसी और अहम पद नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व आरएसएस नेता राम माधव की वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है। पुराने चेहरों पर बरकरार भरोसा और मीडिया कमान संगठन के मुख्य तंत्र में निरंतरता बनाए रखते हुए बीएल संतोष को संगठन महामंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की कमान अनिल बलूनी के पास ही रहेगी, जबकि सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह नई संतुलित टीम आगामी राज्य चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को धार देने और संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: भारतीय चुनाव प्रणाली के मुरीद हुए ट्रंप; बोले – 64.6 करोड़ वोटर्स वाले भारत में फोटो ID अनिवार्य, अमेरिका में भी हों ये कानून ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]