यूनिक समय, मथुरा। पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर धर्मनगरी में तैयारियां चरम पर हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत के लिए पूरे शहर को ब्रज संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के रंगों में संवारा जा रहा है। इसी क्रम में मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग व चित्रकला का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। भूतेश्वर चौराहे से अभियान की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सबसे समीप स्थित और श्रद्धालुओं के आवागमन के मुख्य केंद्र भूतेश्वर चौराहे से चित्रकला अभियान की शुरुआत की गई है। चौराहे की दीवारों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर बनाई जा रही मनमोहक कलाकृतियां यहां से गुजरने वाले भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अलीगढ़ के 16 चित्रकार दीवारों पर उकेर रहे लीलाएं इस सौंदर्यीकरण अभियान के लिए विशेष रूप से अलीगढ़ से 16 कुशल चित्रकारों की टीम मथुरा बुलाई गई है। चित्रकारों द्वारा दीवारों पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, कालिया नाग दमन और महारास से जुड़े धार्मिक दृश्यों को सजीव रूप दिया जा रहा है। चित्रकला में ब्रज की पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक विरासत को खूबसूरती से शामिल किया गया है। प्रवेश करते ही मिलेगी ब्रज की अलौकिक अनुभूति नगर निगम की योजना के तहत शहर के सभी मुख्य प्रवेश द्वारों और प्रमुख चौराहों को इसी तरह भक्तिमय रंग में रंगा जाएगा। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को शहर की सीमा में प्रवेश करते ही भगवान कृष्ण की लीलाओं और ब्रज की सांस्कृतिक छटा का सीधा अनुभव कराना है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का बड़ा फैसला; उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के चुनाव प्रभारियों का ऐलान ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]