Fri, Aug 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Sowcar Janaki Passed Away: पद्म श्री से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की उम्र में निधन

by Tarun Bhardwaj • August 21, 2026
Actress Sowcar Janaki passes away

Sowcar Janaki Passed Away: पद्म श्री से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की उम्र में निधन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की दिग्गज और बहुभाषी अभिनेत्री पद्म श्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं और सांस लेने में तकलीफ से जूझ रही थीं। दक्षिण भारतीय कलाकारों की संस्था ‘नादिगर संगम’ के अध्यक्ष नासर ने उनके निधन की पुष्टि की है।

7 दशकों का स्वर्णिम सफर

1931 में आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जन्मी शंकरमंची जानकी ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) मद्रास में बतौर रेडियो जॉकी के रूप में की थी और आगे चलकर उन्होंने अपने 7 दशक लंबे करियर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा की 400 से भी अधिक फिल्मों में काम किया।

उन्होंने 1950 में एल.वी. प्रसाद की तेलुगु फिल्म ‘शावुकारु’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की, जिसने उन्हें ‘सौकार जानकी’ नाम दिया। इसके बाद उन्होंने 1952 में ‘वलयापति’ से तमिल सिनेमा और 1964 में ‘स्कूल मास्टर’ से मलयालम सिनेमा में कदम रखा। इतना ही नहीं, 1959 में उन्होंने कन्नड़ सिनेमा की पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘महिषासुर मर्दिनी’ में डॉ. राजकुमार के साथ भी काम किया।

उनके खाते में ‘कन्या शुल्कम’, ‘डॉक्टर चक्रवर्ती’, ‘संसारम ओका चदरंगम’, ‘बाबू बंगाराम’ और ‘गीतांजलि’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं, जबकि उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘अन्नी मांची सकुनमुले’ में देखा गया था।

2022 में पद्म श्री से सम्मानित

भारतीय फिल्म उद्योग में अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2022 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा था।

निजी जीवन की बात करें तो कम उम्र में शंकरमंची श्रीनिवास राव से विवाह के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। उनके परिवार में दो बेटियां (यज्ञ प्रभा कोटी, साची राव) और एक बेटा (वेंकटरमण शंकरमंची) हैं। उनकी छोटी बहन कृष्णा कुमारी और पोती वैष्णवी अरविंद ने भी अभिनय को ही अपना करियर चुना। सौकार जानकी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत माना जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ा उछाल; 10 ग्राम सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी भी ₹2.44 लाख पहुंची

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

राहुल गांधी के धरने के बाद जंतर-मंतर पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की उम्र में निधन सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगाई रोक जंतर-मंतर आंदोलन में पैलेट गन के इस्तेमाल पर पीड़ित संग संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर विद्युत पोलों पर हो रही इंसुलेशन टैपिंग जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी