यूनिक समय, नई दिल्ली। देशभर में नीट यूजी मामले के बाद अब नीट पीजी (NEET PG 2026) परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर पेपर लीक के दावे किए जा रहे हैं। कई टेलीग्राम चैनलों, व्हाट्सएप ग्रुप्स और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कथित रूप से 'लीक पेपर' की स्लॉट बुकिंग के नाम पर छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इन फर्जी दावों के बीच परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स का दावा निकला फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'THOSE WHO HAVE BOOKED THEIR SLOT AGAINST NEET-PG LEAKED MATERIALS FOR AUGUST 2026' जैसे नाम से व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप चलाए जा रहे हैं, जिनमें सैकड़ों अभ्यर्थी जुड़े हुए हैं। इन ग्रुप्स में पैसों के बदले परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र मुहैया कराने का झूठा वादा किया जा रहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये सभी दावे पूरी तरह से फर्जी, भ्रामक और साइबर धोखाधड़ी का हिस्सा हैं। NBEMS की चेतावनी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBEMS) ने उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे ऐसे किसी भी फर्जी विज्ञापन या दावे के बहकावे में न आएं। बोर्ड ने साफ कहा है कि नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र पूरी तरह सुरक्षित है और परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त 2026 को ही आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी किसी भी आधिकारिक अपडेट और एडमिट कार्ड के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (natboard.edu.in) पर ही भरोसा करें। क्या है NEET PG परीक्षा? नीट पीजी (NEET PG) देश की एक प्रमुख मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। MBBS, BDS और B.Sc नर्सिंग जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्स पूरे करने के बाद डॉक्टर्स को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स (जैसे MD, MS और अन्य PG डिप्लोमा कोर्स) में एडमिशन के लिए इस ऑल इंडिया कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को पास करना अनिवार्य होता है। इसके जरिए देश के तमाम सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों पर दाखिला मिलता है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mahakali Teaser: ‘धुरंधर’ के बाद फिर छाया अक्षय खन्ना का जादू; ‘महाकाली’ में निभाएंगे ‘शुक्राचार्य’ का शक्तिशाली किरदार ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]