Tue, Aug 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; वादों पर टालमटोल के खिलाफ इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा मार्च

by Tarun Bhardwaj • August 24, 2026
CJP's major protest in Delhi on September 5

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; वादों पर टालमटोल के खिलाफ इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा मार्च

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। 25 जुलाई को युवाओं से किए गए आश्वासनों पर अमल न होने का आरोप लगाते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। सीजेपी ने आगामी 5 सितंबर 2026 को राजधानी नई दिल्ली में एक बड़े राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा की है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया है कि यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली स्थित पुलिस मुख्यालय तक जाएगा।

25 जुलाई के वादों से पीछे हटने का आरोप

सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने 25 जुलाई को सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। संगठन का आरोप है कि केंद्र सरकार और एनडीए शासित राज्यों ने युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के बजाय अब तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर टालमटोल की जा रही है।

सीजेपी के अनुसार, युवाओं ने सरकार के सार्वजनिक आश्वासनों पर पूरा भरोसा जताते हुए अपना देशव्यापी आंदोलन स्थगित किया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई ठोस नीतिगत कदम नहीं उठाया गया है।

मार्च की अगुवाई करेंगे पीड़ित परिवार और छात्र

संगठन ने साफ किया है कि इस आंदोलन का उद्देश्य किसी तरह का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि सरकार को उसके वादे याद दिलाना है। इस शांतिपूर्ण मार्च की सबसे अगली कतार में नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े मृत छात्रों के परिजन और पुलिस कार्रवाई के पीड़ित परिवार होंगे।

CJP ने देश भर के छात्रों, युवा संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 5 सितंबर को बड़ी संख्या में इंडिया गेट पहुंचकर इस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रदर्शन का हिस्सा बनें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत; “भारत में स्टॉक की कमी नहीं, जल्द घटेंगे खुदरा दाम”

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICSI ने घोषित किए CS Professional जून 2026 परीक्षा के नतीजे कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर दी अपनी प्रतिक्रिया मुस्लिम छात्रा की स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण नगरी मथुरा में दिखेगा अद्भुत नज़ारा चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग; विशेष प्रतिनिधि बैठक में होंगे शामिल MS धोनी को पछाड़ ऋषभ पंत बने विदेशी जमीन पर सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज NBEMS ने NEET PG 2026 पेपर लीक के दावे को किया खारिज