यूनिक समय, मथुरा। जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में सोमवार सुबह कूड़ा उठाने की बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कॉलोनी निवासी फौजी सुरेंद्र और नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी के बीच तीखी बहस हो गई। पीड़ित सफाई कर्मी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अन्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। सफाई कर्मियों ने आरोपी के घर के बाहर डाला कूड़ा घटना से गुस्साए एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी अपनी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों (टीपर) के साथ मौके पर एकत्रित हो गए। विरोध दर्ज कराने के अनोखे तरीके के तहत सफाई कर्मियों ने कचरे से भरी गाड़ियां आरोपी मकान मालिक के घर के दरवाजे के सामने ही खाली कर दीं। देखते ही देखते पूरे इलाके में कूड़े का ढेर लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारी गाड़ियों के साथ सीधे सदर बाजार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग को लेकर 'जय भीम' के नारे लगाए। पुलिस टीम ने मौके पर संभाला मोर्चा हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदर बाजार त्रिपुरेश कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित सफाई कर्मचारियों को शांत कराया और नगर निगम की मदद से आरोपी के घर के बाहर से कूड़े के ढेर को हटवाया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी मोनू कुमार के अनुसार, पीड़ित सफाई कर्मचारी की ओर से थाने में लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, सफाई कर्मियों ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता या मारपीट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत; “भारत में स्टॉक की कमी नहीं, जल्द घटेंगे खुदरा दाम” ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]