Thu, Aug 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Nepal Flood: नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 178 की मौत; 300 से अधिक भारतीयों समेत 1,400+ लोग लापता, बचाव कार्य जारी

by Tarun Bhardwaj • August 27, 2026
178 dead so far in Nepal flash floods

Nepal Flood: नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 178 की मौत; 300 से अधिक भारतीयों समेत 1,400+ लोग लापता, बचाव कार्य जारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह आई भयानक तबाही ने पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। पहाड़ दरकने से भोटेकोशी और ल्हेंदे खोला नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब तक 178 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें नेपाल में 175 और तिब्बत में 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस आपदा में 1,400 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में राहत और बचाव कार्य जारी है।

लापता लोगों में 300 से ज्यादा भारतीय शामिल

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अनुसार, नेपाल क्षेत्र से कुल 826 लोग लापता हैं, जिनमें 300 से अधिक भारतीय नागरिक शामिल हैं। वहीं, चीन की सरकारी वेबसाइट CCTV के मुताबिक, तिब्बत क्षेत्र में भी 550 से अधिक लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

प्रतिकूल मौसम, मलबे और क्षतिग्रस्त रास्तों के बावजूद सेना और राहत बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे क्षेत्र से 116 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जिनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

30 फीट ऊंची लहरों ने मचाई तबाही

भोटेकोशी नदी में आए उफान और मलबे के तेज बहाव ने रास्ते में आने वाले दर्जनों मकानों को पल भर में तिनके की तरह बहा दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, नदी में 30 फीट से भी ऊंची लहरें उठ रही थीं। तबाही का मंजर इतना भयानक था कि अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों की तीसरी और चौथी मंजिलों पर शरण लेने को मजबूर हो गए।

5.2 तीव्रता के बराबर लगा झटका

बुधवार सुबह 8:37 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए थे। शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप माना था, लेकिन जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि यह झटका किसी भूगर्भीय भूकंप के कारण नहीं, बल्कि पहाड़ का एक विशाल हिस्सा ल्हेंदे खोला नदी में गिरने से उत्पन्न हुआ था। इस भीषण लैंडस्लाइड के कारण उत्पन्न हुआ झटका 5.2 तीव्रता के भूकंप के बराबर दर्ज किया गया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Ankit Baliyan: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या; जितेंद्र गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने होटल ब्रजराज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 178 की मौत मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या आज से 29 अगस्त की रात तक सिटी व रोडवेज बसों में महिलाओ के लिए फ्री सफर मथुरा में महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने जन्मभूमि क्षेत्र में मांस-मदिरा की दुकानों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में 384 लोग लापता