Thu, Aug 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India Post GDS Recruitment 2026: 25,000 से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी; 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

by Tarun Bhardwaj • August 27, 2026
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 25,000 से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी; 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न डाक सर्किलों में 25,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर समय रहते आवेदन पूरा कर सकते हैं।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधी भर्ती

इस GDS भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बिना किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) के आवेदकों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

डाक विभाग द्वारा जारी GDS भर्ती कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होकर 19 सितंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक चलेगी। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की तिथि 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक तय की गई है। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उम्मीदवार 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक करेक्शन विंडो के जरिए संशोधन कर सकते हैं, जबकि सभी योग्य उम्मीदवारों को आवेदन जमा करते समय ₹100 का शुल्क देना होगा।

पदवार वेतन और मिलने वाले भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार आकर्षक टाइम रिलेटेड कंटीन्यूटी अलाउंस (TRCA) और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह का वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।

वेतन के अलावा कर्मचारियों को 3% की वार्षिक TRCA बढ़ोतरी मिलेगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), GDS ग्रेच्युटी और सर्विस डिस्चार्ज बेनिफिट स्कीम (SDFS) जैसे अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ भी शामिल हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: गोवर्धन के नगला छिंगा गांव के भुवनेश कुमार बने असिस्टेंट कमांडेंट; UPSC CAPF में हासिल की 245वीं रैंक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक डाक विभाग ने GDS के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी गोवर्धन के नगला छिंगा गांव के भुवनेश कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की 245वीं रैंक धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Yamaha YZF-R2 श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने होटल ब्रजराज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 178 की मौत मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या आज से 29 अगस्त की रात तक सिटी व रोडवेज बसों में महिलाओ के लिए फ्री सफर