Tue, Sep 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज; नगर आयुक्त ने देर रात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Tarun Bhardwaj • September 1, 2026
Municipal Commissioner inspected the arrangements late at night

Mathura: मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज; नगर आयुक्त ने देर रात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन में पावन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां बेहद तेज हो गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुगमता, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने बुनियादी व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार देर रात नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मार्गों का औचक निरीक्षण किया।

अटल्ला चुंगी से छटीकरा तक सड़कों और रोशनी का निरीक्षण

अटल्ला चुंगी से छटीकरा तक सड़कों और रोशनी का निरीक्षण करने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सौ फुटा तिराहा, सौ फुटा फ्लाईओवर, पापड़ी चौराहा और सुप्रसिद्ध प्रेम मंदिर होते हुए छटीकरा मार्ग तक की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर सफाई व्यवस्था का स्तर, स्ट्रीट लाइटों की स्थिति और चौराहों पर की जा रही विद्युत सजावट व रोशनी का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़कों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण कार्य और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधूरे कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मातहत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अभी सौंदर्यीकरण या मरम्मत का कार्य अधूरा है, उसे तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

परिक्रमा मार्ग और बांके बिहारी मंदिर पहुंच मार्ग का लिया जायजा

छटीकरा के बाद नगर आयुक्त का काफिला रामरेती पुलिस चौकी, सप्त देवालयों से जुड़े परिक्रमा मार्ग, कालिदह चौराहा, जादौन पार्किंग और विश्वप्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचा।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर देश-दुनिया से श्रद्धालु वृहद संख्या में ब्रज भूमि पहुंचते हैं। ऐसे में परिक्रमा मार्ग और मंदिरों को जोड़ने वाली गलियों में प्रकाश और निरंतर सफाई की व्यवस्था चौबीसों घंटे दुरुस्त रहनी चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अन्य प्रमुख मार्गों की जांच

इसके साथ ही उन्होंने प्रेम मंदिर मार्ग, सौ फुटा मार्ग, पानीगांव रोड और वृंदावन-मथुरा मुख्य मार्ग की व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों तक पहुँचने वाले एप्रोच रोड्स को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त रखने का आदेश दिया और कहा कि सभी तैयारियों की लगातार निगरानी की जाएगी।

इस रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह सहित नगर निगम के तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Hanuman Ansh: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल; कमाया 2000% का मुनाफा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर आयुक्त ने देर रात व्यवस्थाओं का लिया जायजा बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का महा-धमाका दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा से चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म मथुरा में सपा नेता अनिल अग्रवाल पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई ‘जतीपुरा ग्वाल मंगला’ पर चित्र-विचित्र जी महाराज के निवास पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी में जड़ा तूफानी अर्धशतक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर CM योगी करेंगे 42 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास नेपाल की त्रासदी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द