यूनिक समय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी क्षेत्र के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS तथा BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही UP NEET UG-2026 प्रथम चक्र की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया को लेकर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC), नई दिल्ली द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के क्रम में महानिदेशालय ने ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करने की समय-सारिणी को पुनः विस्तारित कर दिया है। पंजीकरण और धरोहर धनराशि जमा करने का नया शेड्यूल जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अब तक प्रथम चक्र की काउंसिलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके तहत अभ्यर्थी 01 सितंबर, 2026 की सायं 05:00 बजे से 02 सितंबर, 2026 के अपरान्ह 02:00 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण और अभिलेख अपलोड कर सकते हैं। वहीं, पंजीकरण धनराशि और धरोहर राशि जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को 01 सितंबर की सायं 05:00 बजे से 02 सितंबर की अपरान्ह 03:00 बजे तक का समय दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य स्तर की मेरिट सूची 02 सितंबर, 2026 को घोषित की जाएगी। NCC कैडेट्स के लिए क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान शासनादेश संख्या 1/1448377/2026/71-4099/1011/2022 (दिनांक 01.09.2026) के तहत नीट यूजी काउंसिलिंग 2026 में क्षैतिज आरक्षण के मानकों को स्पष्ट किया गया है। इसके अनुसार एनसीसी (NCC) कैडेट श्रेणी के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम 'B' ग्रेडिंग के साथ 'C' अथवा 'B' सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इस अर्हता को पूरा करने वाले पात्र एनसीसी कैडेट्स को स्टेट कोटा सीटों पर 01 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर महानिदेशालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि काउंसिलिंग से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी और अपडेट के लिए वे लगातार आधिकारिक वेबसाइटों https://upneet.gov.in तथा www.dgme.up.gov.in का अवलोकन करते रहें। तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए छात्र निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं: हेल्पलाइन नंबर: 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700 नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: NEET पेपर लीक प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द करने का दिया आदेश ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]