Thu, Sep 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा पहुंचे तेज प्रताप यादव; बरसाना में की गौ-सेवा, संत रमेश बाबा का लिया आशीर्वाद, कृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल

by Tarun Bhardwaj • September 3, 2026
Tej Pratap Yadav reached Mathura

मथुरा पहुंचे तेज प्रताप यादव; बरसाना में की गौ-सेवा, संत रमेश बाबा का लिया आशीर्वाद, कृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाने के लिए बुधवार शाम मथुरा पहुंच गए। ब्रजभूमि से गहरा लगाव रखने वाले तेज प्रताप यादव ने मथुरा आगमन के साथ ही धार्मिक स्थलों के दर्शन और संत समागम का सिलसिला शुरू कर दिया। वे भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

बरसाना में की गौ-सेवा और उतारी आरती

मथुरा पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव सबसे पहले बरसाना स्थित प्रसिद्ध माताजी गोशाला पहुंचे। गोशाला परिसर में उन्होंने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गायों का पूजन किया और उनकी आरती उतारी। इस दौरान वे पूरी तरह से भक्ति रस में डूबे नजर आए और गौ-सेवा के प्रति अपना विशेष स्नेह प्रकट किया।

संत रमेश बाबा से लिया आशीर्वाद

गहवर वन स्थित प्रसिद्ध मान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने वहां ब्रज के वरिष्ठ संत और पर्यावरण-गौ संरक्षण के लिए समर्पित पद्मश्री रमेश बाबा से मुलाकात की। तेज प्रताप ने संत रमेश बाबा के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे मंदिर परिसर में स्थित रस मंडप पहुंचे और भक्ति भाव के साथ चल रहे कीर्तन में शामिल होकर हरि नाम संकीर्तन का आनंद लिया।

ब्रजभूमि से है पुराना नाता

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव अक्सर अपने धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए मथुरा-वृंदावन आते रहते हैं। ब्रज की संस्कृति और कान्हा की भक्ति के प्रति उनका गहरा रुझान हमेशा से रहा है। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर उनके मथुरा पहुंचने से स्थानीय समर्थकों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Punjab: पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बीजेपी सांसद राघव चड्ढा; आप सरकार पर लगाया आरोप

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक यूट्यूबर और एजुकेटर नितिश राजपूत की ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री बरसाना में तेज प्रताप यादव ने की गौ-सेवा पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ दर्ज होने पर भड़के बीजेपी सांसद राघव चड्ढा वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान प्राइवेट एयरलाइन FLY91 में बने कॉमर्शियल पायलट भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी कृष्णनगरी जन्माष्टमी पर काशी विश्वनाथ धाम से कान्हा के लिए भेजे जा रहे हैं खास उपहार UP में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज और 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा