Fri, Sep 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम; तड़के बांके बिहारी मंदिर में हुई दिव्य मंगला आरती, रात 12 बजे होगा बाल गोपाल का प्राकट्य

by Tarun Bhardwaj • September 4, 2026
Celebration of Lord Krishna's birth anniversary in Mathura

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम; तड़के बांके बिहारी मंदिर में हुई दिव्य मंगला आरती, रात 12 बजे होगा बाल गोपाल का प्राकट्य

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भक्ति और उल्लास का अलौकिक वातावरण बना हुआ है। बाल गोपाल के जन्मोत्सव को लेकर पूरा ब्रज क्षेत्र ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयघोष से गुंजायमान है। शुक्रवार तड़के 5:20 बजे विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दिव्य मंगला आरती संपन्न हुई, जिसमें लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान मंदिर प्रांगण में महिलाओं और भक्तों ने ढोल-मंजीरे और शंख की मंगल धुन पर भावविभोर होकर नृत्य किया। जिला प्रशासन के अनुमान के अनुसार, इस पावन अवसर पर देश और दुनिया भर से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की संभावना है।

रात 12 बजे होगा बाल गोपाल का प्राकट्य

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत रात 11:55 बजे मात्र 5 मिनट के लिए कपाट बंद किए जाएंगे, जहां गर्भगृह में पर्दे के पीछे कान्हा को विशेष रूप से तैयार की गई रत्न-जड़ित पंचरत्नी पीतांबरी पोशाक धारण कराई जाएगी और अद्भुत आभूषणों व मुकुट से उनका अलौकिक श्रृंगार होगा।

जन्म के ठीक बाद पर्दा खुलते ही पहली आरती उतारी जाएगी और इसके बाद कान्हा की प्रतिमा को गर्भगृह से बाहर लाकर सोने से मढ़ी चांदी की कामधेनु गाय के मुख से निकलने वाले दूध से प्रभु का अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात भगवान को चांदी के भव्य कमल पुष्प पर विराजमान कराकर पंचामृत स्नान कराया जाएगा और अंत में रात 12:45 बजे प्रतिमा को पुनः गर्भगृह में रखकर शयन आरती के बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह

जन्मोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह को 200 किलो चांदी और देश-विदेश से मंगवाए गए आकर्षक देशी-विदेशी फूलों से अत्यंत खूबसूरती के साथ सजाया गया है। जन्म के पावन क्षण पर मंगल ध्वनि और आनंद संकीर्तन के लिए उज्जैन से विशेष डमरू और मृदंग वादकों के दल को आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन्म-अभिषेक कार्यक्रम का विशाल एलईडी स्क्रीन्स और प्रमुख टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

मथुरा प्रवास पर सीएम योगी

दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक जन्मोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं और ब्रजवासियों को संबोधित करेंगे तथा देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: कीव दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान; “रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद को तैयार भारत”

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ISRO ने लॉन्च किया ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम; बांके बिहारी मंदिर में हुई दिव्य मंगला आरती भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल का बड़ा अपडेट सीएम योगी ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक यूट्यूबर और एजुकेटर नितिश राजपूत की ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री बरसाना में तेज प्रताप यादव ने की गौ-सेवा पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ दर्ज होने पर भड़के बीजेपी सांसद राघव चड्ढा