Sat, Nov 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जंतर-मंतर विवाद: निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर जोरदार प्रदर्शन

by Tarun Bhardwaj • September 4, 2026
CJP protests over the attack on Nishu Azad's father

जंतर-मंतर विवाद: निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर जोरदार प्रदर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर धरने में शामिल रहने वाली छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। CJP नेता सौरव दास के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार के लिए न्याय और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

राहुल गांधी ने निशु को दिया समर्थन

CJP कार्यकर्ता निशु आजाद ने एक वीडियो जारी कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर निशु के समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निशु को डरने की जरूरत नहीं है और वे इस लड़ाई में उनके साथ हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निशु को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह छात्रों और अपने समुदाय के अधिकारों की आवाज उठाती हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि दलित लड़की के पिता पर हमला करने वाले आरोपी को किसका संरक्षण प्राप्त है और उस पर अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

पॉडकास्ट में कबूलनामे से गरमाया मामला

यह पूरा विवाद तब दोबारा भड़क उठा जब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सामने आया। वीडियो में उसने संजय कुमार पर हमले की बात कथित रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि राजनीतिक पहुंच के कारण वह जेल जाने से बच गया। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज ने सफाई जारी करते हुए कहा कि उसने यह कदम केवल अपने बचाव (सेल्फ डिफेंस) में उठाया था और उसके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया फैक्ट-चेक

मामले पर राजनीतिक और सामाजिक बयानबाजी तेज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस ने RML अस्पताल की मेडिकल लीगल केस (MLC) रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि संजय कुमार को आई चोटें मामूली हैं, जो हाथ में पहने जाने वाले कड़े से लगी थीं, न कि किसी धारदार या घातक हथियार से।

इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे उन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है जिनमें संजय के सिर में क्रैक आने की बात कही जा रही थी। जांच की स्थिति पर दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज से पूछताछ की जा चुकी है और मामले में जल्द ही अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल की जाएगी, जबकि पुलिस ने जांच में किसी भी तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: ISRO ने रचा नया इतिहास; लॉन्च किया ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05, 36,000 किमी की ऊंचाई से 24 घंटे रखेगा पैनी नजर

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में एकजुट हुआ ब्रज का संत समाज पंजाब में राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ की बढ़ाई गई सुरक्षा IIM इंदौर ने जारी किए CAT 2026 के हॉल टिकट; 29 नवंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड ICAI CA फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट घोषित; कंसिका और महक गुप्ता ने हासिल की AIR-1 मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने लूटी महफिल दिवाली से पहले मिलावटी पनीर की बड़ी खेप बरामद; खाद्य विभाग और पुलिस ने कराया नष्ट