Fri, Sep 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का हुआ दिव्य पंचामृत अभिषेक; मध्यरात्रि 11:45 बजे होगा प्राकट्य

by Tarun Bhardwaj • September 4, 2026
Divine Panchamrit Abhishek of Thakurji performed at Dwarkadhish Temple on Janmashtami

Mathura: द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का हुआ दिव्य पंचामृत अभिषेक; मध्यरात्रि 11:45 बजे होगा प्राकट्य

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गोस्वामी डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज के पावन निर्देशन में बीते 15 दिनों से चल रही तैयारियों के बीच मंदिर परिसर सुबह से ही शहनाइयों, नौबत और वैदिक मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान है।

सुबह 6:30 बजे हुआ पंचामृत अभिषेक और मनमोहक श्रृंगार

मंदिर के विधि और मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः 6:00 बजे मंगला दर्शन खोले गए। इसके पश्चात सुबह 6:30 बजे मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार ने दूध, दही, देसी घी, बूरा और शहद से ठाकुर जी का दिव्य पंचामृत अभिषेक संपन्न कराया। पंचामृत स्नान के बाद प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने ग्वाल और राजभोग की झांकियों के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

मध्यरात्रि 11:45 बजे होगा प्राकट्य

जन्मोत्सव के सेवाक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शाम 7:30 बजे उत्यापन के दर्शन के बाद भोग, संध्या आरती और शयन की सेवा होगी। रात 10:00 बजे जागरण की पहली झांकी खोली जाएगी, जबकि रात 11:45 बजे भगवान श्रीकृष्ण का पावन प्राकट्य उत्सव आयोजित होगा। प्राकट्य के मुख्य समय पर ठाकुर जी का एक बार फिर पंचामृत अभिषेक किया जाएगा, जिसका साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पुष्टिमार्गीय परंपरा और सुगम दर्शन व्यवस्था

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की परंपरा के अनुसार रामनवमी, नृसिंह जयंती और वामन जयंती की भांति जन्माष्टमी पर भी ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक करने का विशेष विधान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य द्वार से प्रवेश और अन्य द्वारों से निकासी की वन-वे व्यवस्था लागू की गई है।

महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक कतारें बनाई गई हैं, जबकि परिसर में स्थापित एलईडी स्क्रीन्स के माध्यम से भी सीधे दर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। जन्मोत्सव के अगले दिन शनिवार सुबह 10:00 बजे मंदिर में पारंपरिक ‘नंदोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UPTET-2026: 60 हजार OMR शीट रिजेक्ट और नॉर्मलाइजेशन से छात्र आक्रोशित; आयोग ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन व पूजन-अर्चन OMR शीट और नॉर्मलाइजेशन की जांच के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति जंतर-मंतर से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर CJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ISRO ने लॉन्च किया ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम; बांके बिहारी मंदिर में हुई दिव्य मंगला आरती भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल का बड़ा अपडेट सीएम योगी ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक