Tue, Sep 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग बांके बिहारी के किए दर्शन; गोपनीय दौरे पर पहुंचे वृंदावन

by Tarun Bhardwaj • September 8, 2026
Chirag Paswan visited Banke Bihari with his family

Breaking News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग बांके बिहारी के किए दर्शन; गोपनीय दौरे पर पहुंचे वृंदावन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सोमवार देर शाम अचानक धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। अपने इस दौरे को उन्होंने पूरी तरह गोपनीय रखा था, जिसकी पूर्व सूचना स्थानीय प्रशासन को भी नहीं थी। मंत्री के आगमन की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और उन्हें बांके बिहारी मंदिर पहुंचाया।

मां और बहन के साथ गर्भगृह में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री के इस धार्मिक दौरे में उनका परिवार भी साथ मौजूद रहा। चिराग पासवान अपनी माता रीना पासवान और बहन आशा पासवान के साथ मंदिर पहुंचे थे। पूरा परिवार करीब 20 मिनट तक मंदिर प्रांगण में रहा, जहां उन्होंने बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सेवायत मयंक गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

मंदिर सेवायत ने भेंट किया प्रसादी

दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। मंदिर पहुंचने पर चिराग पासवान ने बांके बिहारी जी की देहरी पर इत्र अर्पित किया। पूजा संपन्न होने के पश्चात सेवायत मयंक गोस्वामी ने उन्हें भगवान बांके बिहारी जी का प्रसादी अंगवस्त्र, विशेष प्रसाद और मोर पंख भेंट किया, वहीं आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवान का प्रसादी बीड़ा प्रदान किया।

दर्शन और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों में केंद्र सरकार का बड़ा बदलाव; अब 45 की जगह 25 दिनों में हो सकेगी दूसरी बुकिंग

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली दिव्य भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग बांके बिहारी के किए दर्शन दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने बनाया 708 रन का विशाल स्कोर दिल्ली के सत्य निकेतन मामले में फरार इमारत मालिक हरिराम राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में मथुरा में UGC नीतियों को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम DM को सौंपा ज्ञापन आज खत्म हो रही है LPG e-KYC की समय सीमा एपल का ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट 9 सितंबर को वरुण धवन ने की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तारीफ