Tue, Sep 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Namo For Viksit Bharat: वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो; 35,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

by Tarun Bhardwaj • September 8, 2026
PM Modi's mega show in Vadodara

Namo For Viksit Bharat: वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो; 35,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 35,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित इस मेगा शो में हजारों की संख्या में लोग और Gen-Z युवा पहुंचे, जहां पीएम मोदी का ढोल-नगाड़ों और स्वच्छता अभियान के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

2,800 किमी का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के कायाकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबा समर्पित माल गलियारा (Dedicated Freight Corridor) बनकर तैयार हो गया है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार हुआ था और 2006 में कंपनी बनी, लेकिन 2014 तक फाइलें अटकती, लटकती और भटकती रहीं। 2014 में सरकार में आने के बाद इस परियोजना को गति दी गई और आज पूर्वी व पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर देश के व्यापार का मुख्य आधार बन चुके हैं।

परिवहन में आया क्रांतिकारी बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि पहले जिस पटरी पर पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं, उसी पर मालगाड़ियां भी दौड़ती थीं, जिससे दोनों की गति धीमी रहती थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। वर्तमान में ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर पर प्रतिदिन 430 से अधिक मालगाड़ियां सफलतापूर्वक चल रही हैं। इसके परिणाम स्वरूप जो मालगाड़ी पहले 100 किमी की दूरी तय करने में 6:30 घंटे का समय लेती थी, वह अब आधे से भी कम समय में अपना सफर पूरा कर रही है। इसी क्रम में हाल ही में मुंबई (JNPT पोर्ट) से वडोदरा तक डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन चलाई गई, जो एक बार में ही 250 से अधिक ट्रकों के बराबर सामान ले जाने में सक्षम है।

वडोदरा बना मैन्युफैक्चरिंग और ‘मेड इन इंडिया’ का बड़ा केंद्र

मैन्युफैक्चरिंग और कौशल विकास पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वडोदरा शिक्षा, हुनर और उद्योगों के मेल का 150 साल पुराना प्रतीक है।

अब यह शहर देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 के निर्माण के लिए दुनिया भर में पहचाना जा रहा है, जिसकी पहली फ्लाइट वडोदरा के आसमान में सफल उड़ान भर चुकी है।

आदिवासी क्षेत्रों तक रेल कनेक्टिविटी का विस्तार

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज भारत में रेल नेटवर्क उन दूर-दराज और आदिवासी इलाकों (गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र) तक पहुंच रहा है, जहां दशकों से ट्रेन नहीं पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें बजट में केवल 1-2 ट्रेनों की घोषणा कर सालभर ढोल पीटती थीं, जबकि आज देश में लगातार नई और आधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP: 2027 चुनाव से पहले सपा छात्रसभा का ड्रेस कोड बदला; अब लाल की जगह नीली जींस-टीशर्ट में दिखेंगे युवा कार्यकर्ता

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

वडोदरा में PM मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात अब लाल की जगह नीली जींस-टीशर्ट में दिखेंगे समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता SSC CHSL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 2,536 पदों के लिए जारी श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली दिव्य भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग बांके बिहारी के किए दर्शन दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने बनाया 708 रन का विशाल स्कोर दिल्ली के सत्य निकेतन मामले में फरार इमारत मालिक हरिराम राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में मथुरा में UGC नीतियों को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम DM को सौंपा ज्ञापन