Tue, Sep 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mumbai: PM मोदी के कार्यक्रम स्थल NMACC से फर्जी PMO अधिकारी और सशस्त्र बॉडीगार्ड गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • September 8, 2026
Two suspects apprehended ahead of PM Modi's event

Mumbai: PM मोदी के कार्यक्रम स्थल NMACC से फर्जी PMO अधिकारी और सशस्त्र बॉडीगार्ड गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से ठीक पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) और जियो वर्ल्ड सेंटर परिसर में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी संदिग्ध गतिविधि को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने यहां से खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताने वाले 24 वर्षीय युवक रोहन पारिख और उसके 45 वर्षीय सशस्त्र बॉडीगार्ड दिलीप कुंदे को गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन और संबोधन करना था, जिससे ठीक पहले हुई इस गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

फर्जी ID कार्ड और हथियार के साथ वेन्यू में घुसने की कोशिश

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रोहन पारिख 7 सितंबर की रात फर्जी PMO पहचान पत्र का इस्तेमाल कर मॉल और वेन्यू सुरक्षा को पार करते हुए जियो वर्ल्ड प्लाजा में जबरन दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान संदेह होने पर मुंबई पुलिस ने उसे रोका, जहाँ जांच में उसके पास मौजूद PMO का ID कार्ड पूरी तरह से फर्जी पाया गया। इसके साथ ही आरोपी के साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास से एक बंदूक भी बरामद हुई, जिसकी शुरुआती जांच में लाइसेंस तो वैध पाया गया है, लेकिन प्रतिबंधित सुरक्षा क्षेत्र में हथियार ले जाना पूरी तरह से अवैध था।

मुंबई क्राइम ब्रांच (CIU) कर रही गहन जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) को सौंपी गई है। BKC पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत फर्जी सरकारी कर्मचारी बनने, धोखेबाज़ी और बिना अनुमति हथियार के साथ प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चुकी है, जहां से कोर्ट ने उन्हें 11 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले में प्रथमेश बागूर नाम का एक तीसरा आरोपी (रोहन का दोस्त) अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपी का दावा: “PMO के नाम पर मिला था फर्जी ईमेल”

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी रोहन के वकील ने दावा किया कि रोहन खुद इस मामले में एक पीड़ित है। आरोपी का कहना है कि उसे ‘तरुण’ नामक व्यक्ति द्वारा PMO के अतिरिक्त सचिव के नाम से एक फर्जी ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके बहकावे में वह वहां पहुंचा था।

हालांकि, CIU पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि एक संपन्न कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक ने फर्जी PMO ID कार्ड क्यों बनवाया और वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल में उसकी मौजूदगी का वास्तविक मकसद क्या था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: BRICS समिट में भाग लेने के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं राष्ट्रपति पुतिन; PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अयोध्या में CM योगी का बड़ा ऐलान; आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया BRICS समिट में भाग लेने के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं राष्ट्रपति पुतिन आशा भोसले की 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ उनका आखिरी गाना वडोदरा में PM मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात अब लाल की जगह नीली जींस-टीशर्ट में दिखेंगे समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता SSC CHSL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 2,536 पदों के लिए जारी श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली दिव्य भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग बांके बिहारी के किए दर्शन