Fri, Sep 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फिल्म Hanuman Ansh की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर; स्वामी कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद

by Tarun Bhardwaj • September 11, 2026
Anupriya Nagar, producer of Hanuman Ansh, sought blessings from Swami Kailashanand Giri

फिल्म Hanuman Ansh की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर; स्वामी कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देशभर में फिल्म को मिल रहे अपार प्यार और शानदार कमाई के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर शुक्रवार, 11 सितंबर को हरिद्वार पहुंचीं। वहां उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से मुलाकात कर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने दिया गुरुमंत्र

मुलाकात के बाद एएनआई (ANI) से बातचीत करते हुए प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि स्वामी जी का मार्गदर्शन उनके लिए बेहद अमूल्य है।

अनुप्रिया ने कहा, “स्वामी कैलाशानंद जी ने नीम करोली महाराज जी पर बनी हमारी फिल्म के लिए विशेष आशीर्वाद दिया है। महाराज जी को हनुमान जी का परम भक्त माना जाता है और हनुमान जी स्वयं भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार हैं। आज स्वामी जी के दर्शन कर ऐसा प्रतीत हुआ मानो भगवान शिव और हनुमान जी की साक्षात उपस्थिति का अहसास हो रहा हो। उन्होंने मुझे जीवन में किसी भी परिस्थिति से न डरने और सदैव महादेव व हनुमान जी का स्मरण करने की सीख दी है।”

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने अपने मजबूत कंटेंट और माउथ-पब्लिसिटी के दम पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। अपने रिलीज के पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने 35वें दिन यानी 5वें हफ्ते में 7,664 शो के जरिए 10.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही 5 हफ्तों के सफर में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 163.13 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 192.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म नीम करोली बाबा के बचपन से लेकर उनके संत बनने और प्रेम, भक्ति व सेवा के संदेशों को दर्शाती है। फिल्म की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए इसे 11 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज कर दिया गया है। वैश्विक स्तर पर फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की कमान प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस ‘होम्बले फिल्म्स’ संभाल रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: त्योहारों से पहले यूपी के 681 मुख्य मार्ग होंगे दुरुस्त; सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

फिल्म Hanuman Ansh की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर त्योहारों से पहले यूपी के 681 मुख्य मार्ग होंगे दुरुस्त; सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश NPCI ने लॉन्च किए Tap & Pay और My UPI फीचर्स; बिना इंटरनेट भी 5,000 रुपये तक का भुगतान संभव ‘हनुमान अंश’ के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म; हिमांगी सखी ने की घोषणा प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखा अक्षय-सैफ का नया अंदाज ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरे में राजधानी दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे दिल्ली श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर में अलका पाठक ने कैनवास पर उकेरी श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की लीला