Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे फेज के लिए 13.5 बिलियन डॉलर का ऐलान

by Tarun Bhardwaj • September 17, 2026
PM Modi at SemiconIndia

पीएम मोदी ने यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे फेज के लिए 13.5 बिलियन डॉलर का ऐलान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में तीन दिवसीय ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का भव्य उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में दुनिया के 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां, स्टार्टअप्स, नीति-निर्माता और 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव्स भाग ले रहे हैं। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ रखी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है।

दो नई चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का उद्घाटन

सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के सेमीकंडक्टर सेक्टर को सशक्त बनाने वाले प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया। सूरत की ‘सूची सेमीकॉन’ और पंजाब के मोहाली स्थित ‘CDIL’ चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का उद्घाटन किया गया, जो विशेष रूप से ईवी (EV) और होम एप्लायंसेज के लिए चिप्स का निर्माण करेंगी।

इसके साथ ही भारत में अब 5 कमर्शियल चिप कंपनियां कार्यरत हो गई हैं। भारत ने अपने सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। पहले चरण के 8 बिलियन डॉलर के बजट को बढ़ाकर अब दूसरे चरण के लिए 13.5 बिलियन डॉलर तय किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

पहले फेज में 12 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने के बाद अब अगले चरण के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है।

5 बिलियन डॉलर के नए निवेश की घोषणा

इवेंट में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘सेमीकॉन 2.0’ के विजन को रेखांकित किया। सेमीकॉन 2.0 मुख्य रूप से छह पिलर्स—चिप, मशीनरी, डिस्प्ले व मेमोरी कंपोनेंट, एडवांस पैकेजिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और टैलेंट पूल पर आधारित है। आयोजन के दौरान 5 बिलियन डॉलर के नए निवेश की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही ओडिशा में एडवांस 3D पैकेजिंग की शुरुआत की गई है। भारत के विशाल इंजीनियरिंग टैलेंट का लाभ उठाते हुए सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए 1 लाख कुशल पेशेवरों को तैयार किया जाएगा। इससे देश में रोजगार के भारी अवसर सृजित होंगे।

एआई और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रधानमंत्री का जोर

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एआई और सेमीकंडक्टर निर्माण में आने वाली ऊर्जा जरूरतों पर भी विचार व्यक्त किए। एआई और माइक्रोप्रोसेसर्स की बढ़ती मांग के चलते बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है।

इसे पूरा करने के लिए भारत की सोलर कैपेसिटी को 2 गीगावॉट से बढ़ाकर 160 गीगावॉट से अधिक कर दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की इकोनॉमी और उस पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। भारतीय डिजाइन कंपनियां और स्टार्टअप्स अब ग्लोबल पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Baldev Chhath: दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी बलदेव नगरी; रत्नजड़ित पोशाक में दर्शन देंगे बलदाऊ जी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अंगदान का संकल्प लिया टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा पीएम मोदी के जन्मदिन पर राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मरीजों को बांटे फल पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने दी बधाई पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया बलदेव छठ पर दुल्हन की तरह सजी बलदेव नगरी ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध