Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tata Group: टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा; रिटायरमेंट पॉलिसी में पहली बार हुआ बदलाव

by Tarun Bhardwaj • September 17, 2026
Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran's tenure extended

Tata Group: टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा; रिटायरमेंट पॉलिसी में पहली बार हुआ बदलाव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी ‘टाटा सन्स’ के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कार्यकाल को 2032 तक के लिए बढ़ा दिया है। टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने गुरुवार को उन्हें 5 साल का नया कार्यकाल देने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होल्डिंग कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी रखने वाले कुछ टाटा ट्रस्ट्स इस पुनर्नियुक्ति के फैसले को चुनौती भी दे सकते हैं।

इस्तीफे के बाद दोबारा सहमति

एन. चंद्रशेखरन का वर्तमान में टाटा सन्स के चेयरमैन के रूप में दूसरा कार्यकाल चल रहा है, जो फरवरी 2027 में समाप्त होने वाला था। इससे पहले 12 अगस्त 2026 को चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि तीसरे कार्यकाल की शर्तों को लेकर टाटा ट्रस्ट्स के साथ सहमति नहीं बन पाई थी।

बोर्ड द्वारा अब 5 साल के नए कार्यकाल को मंजूरी दिए जाने के बावजूद, टाटा ट्रस्ट्स के भीतर इसे लेकर असहमति की खबरें सामने आ रही हैं। इस असहमति के कारण यह मामला कानूनी या प्रशासनिक चुनौती की ओर बढ़ सकता है।

टाटा ग्रुप में पहली बार बदली रिटायरमेंट की उम्र

टाटा ग्रुप के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी शीर्ष एग्जीक्यूटिव का कार्यकाल तय रिटायरमेंट उम्र सीमा से आगे बढ़ाया गया है। टाटा ग्रुप की मौजूदा नीति के अनुसार एग्जीक्यूटिव पदों पर कार्यरत अधिकारियों को 65 वर्ष की आयु में अनिवार्य रूप से रिटायर होना पड़ता है।

हालांकि नॉन-एग्जीक्यूटिव भूमिकाओं के लिए यह उम्र सीमा 70 वर्ष निर्धारित है। चंद्रशेखरन की वर्तमान आयु 63 वर्ष है और अपने दूसरे कार्यकाल के अंत फरवरी 2027 तक वे 65 वर्ष के हो जाते। अब नए विस्तार के बाद वे वर्ष 2032 में 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर रिटायर होंगे।

टीसीएस इंटर्न से टाटा सन्स चेयरमैन तक का सफर

एन. चंद्रशेखरन का टाटा ग्रुप के साथ चार दशकों पुराना सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने वर्ष 1987 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अक्टूबर 2016 में वे पहली बार टाटा सन्स के बोर्ड में शामिल हुए। इसके ठीक चार महीने बाद, जनवरी 2017 में उन्हें टाटा सन्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मथुरा जिला अस्पताल में सेवा पखवाड़ा का आयोजन; राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मरीजों को बांटे फल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अंगदान का संकल्प लिया टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा पीएम मोदी के जन्मदिन पर राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मरीजों को बांटे फल पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने दी बधाई पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया बलदेव छठ पर दुल्हन की तरह सजी बलदेव नगरी ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध